Gurugram: गुरुग्राम को मिली बड़ी सौगात इस मुख्‍य सड़क पर बनेगा 7 किमी लंबा साइकिल ट्रैक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 28, 2023, 11:31 PM IST

Gurugram: गुरुग्राम के हैमिल्टन कोर्ट रोड के दोनों तरफ जीएमडीए द्वारा साइकिल ट्रैक विकसित किया जा रहा है। इस सात किमी लंबी सड़क की चौड़ाई 3.5 मीटर बढ़ाई जा रही है। जिसके बाद इस सड़क की चौड़ाई 30 मीटर हो जाएगी। इस सड़क पर साइकिल ट्रैक बनाने के अलावा फूल-पौधे लगाकर इसे सुंदर भी बनाया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • हैमिल्टन कोर्ट रोड पर बन रहा सात किमी लंबा साइकिल ट्रैक
  • साइकिल ट्रैक बनाने के साथ सड़क का सौंदर्यीकरण भी हो रहा
  • जीएमडीए शहर में 20235 तक बनाएगा 800 किमी ट्रैक


Gurugram: गुरुग्राम के हैमिल्टन कोर्ट रोड पर साइकिल ट्रैक बनाने का फैसला किया गया है। इस करीब सात किमी लंबी सड़क की चौड़ाई को 3.5 मीटर तक बढ़ाने का फैसला किया गया है। अभी यह सड़क चार लेन की है। इसके दोनों तरफ सड़क को 1.8 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। जिसके बाद इस सड़क की चौड़ाई 30 मीटर हो जाएगी। सड़क के दोनों तरफ साइकिल ट्रैक और फुटपाथ भी बनाया जाएगा। इसके अलावा सड़क के बीच फूल-पौधे लगाकर इसे सुंदर भी बनाया जाएगा। यह सभी कार्य शुरू कर दिए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, इसे कुछ माह के अंदर पूरा कर लिया जाएगा।

Gurugram_ गुरुग्राम को मिली बड़ी सौगात इस मुख्_य सड़क पर बनेगा सात किमी लंबा साइकिल ट्रैक

गुरुग्राम के हैमिल्टन कोर्ट रोड पर बन रहा साइकिल ट्रैक

बता दें कि यह शहर के मुख्‍य सड़कों में से एक है। जल्‍द ही यहां पर जी20 शिखर सम्मेलन होने वाला है। जिसमें सैकड़ों विदेशी प्रतिनिधि भाग लेंगे। इनके लिए शहर की सड़कों को बेहतर बनाया जा रहा है। इसके तहत जीएमडीए द्वारा हैमिल्टन कोर्ट रोड को भी बेहतर बनाया जा रहा है। इस सड़क पर साइकिल ट्रैक बनाने के अलावा कई अन्य सुधार भी किए जा रहे हैं। इस सड़क पर पड़ने वाले चौराहों की स्थित में सुधार कर सतही पैदल यात्री क्रॉसिंग और सभी सड़क संकेत आदि भी लगाए जा रहे हैं।

End of Feed