Gurugram Accident News: गुरुग्राम से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई हैं। जहां एक रोडवेज बस के चालक ने टोल बचाने के लिए टोलकर्मी को कुचल दिया। जिससे टोलकर्मी घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना गुरुग्राम सोहना रोड स्थित घामडोज टोल की है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि घामडोज टोल पर रोडवेज बस एक कार के पीछे खड़ी है। जैसे ही कार टोल से आगे बढ़ती है, तभी मौका पाकर बस ड्राइवर भी गाड़ी को भगाने लगता है। इस दौरान बस ड्राइवर ने मौके पर खड़े टोलकर्मी को टक्कर मार दी और बस लेकर फरार हो गया।
ये भी पढ़ें - महाकुंभ जाने वाले ध्यान दें.. 5 फरवरी तक प्रयागराज के स्टेशनों पर वन वे व्यवस्था लागू, जानें कहां से होगी एंट्री-एग्जिट
पुलिस कर रही मामले की जांच
जानकारी के अनुसार घायल टोलकर्मी की पहचान कानपुर के निवासी 34 वर्षीय दिलीप सिंह के रूप में हुई है। जिसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां टोलकर्मी का इलाज चल रहा है। यह घटना शनिवार शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
