हरियाणा में अवैध बांग्लादेशियों पर बड़ी कार्रवाई, रेवाड़ी से 44 विदेशी किए गए डिपोर्ट

रेवाड़ी में पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए 44 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को डिपोर्ट किया। इनमें 15 पुरुष, 12 महिलाएं और 17 बच्चे शामिल हैं। सभी को बस से हावड़ा भेजकर बीएसएफ के हवाले किया जाएगा। रेवाड़ी में अवैध बांग्लादेशी की धर पकड़ के लिए अभियान जारी है।

Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी में अवैध रूप से आए बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। रेवाड़ी में 44 बांग्लादेशी नागरिकों को डिपोर्ट किया गया है। रेवाड़ी पुलिस लगातार अवैध बांग्लादेशी की धर पकड़ के लिए अभियान चलाए हुए है। एसपी रेवाडी हेमेंद्र कुमार मीण की अगुवाई में रेवाड़ी पुलिस ने शनिवार देर शाम बांग्लादेशी नागरिकों को डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू की। रेवाडी पुलिस ने बस से 44 बांग्लादेशी नागरिकों को हावड़ा के लिए रवाना किया। इन नागरिकों को डिपोर्ट कराने के लिए बीएसएफ के सुपुर्द किया जाएगा।

rewari

रेवाड़ी में पकड़े गए अवैध बांग्लादेशी नागरिक

झुग्गियों में रह रहे थे अवैध प्रवासी

जिला रेवाड़ी में एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा आईपीएस, के सख्त निर्देशों के बाद रेवाड़ी पुलिस ने पिछले दिनों 44 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया था। ईंट भट्टों और झुग्गियों में अवैध रूप से रह रहे 44 विदेशी नागरिकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ विभिन्न थानों में केस दर्ज करने के बाद उन्हें अदालत के सामने में पेश किया गया था। इसके बाद इन्हें जिला पुलिस लाइन में रखा गया। शनिवार को पुलिस की एक बस से इन सभी विदेशी नागरिकों को हावड़ा के लिए रवाना कर दिया गया। वहां उन्हें बीएसएफ के हवाले किया जाएगा।

End of Feed