Gurugram: सैंकड़ों कॉल किए, नहीं सुलझी बिजली की समस्या, लाइट न आने पर चढ़ा गुरुग्राम के लोगों का पारा

Gurugram: गुरुग्राम में बढ़ती गर्मी के साथ लोग बिजली की कटौती से भी जूझ रहे हैं। गुरुग्राम के कई इलाकों में 5 से 8 घंटे से बिजली नहीं आ रही है। परेशान लोगों ने बिजली विभाग को सैंकड़ों बार कॉल किया लेकिन उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं निकाला गया है।

Gurugram: गुरुग्राम में बढ़ते तापमान से लोग परेशान होने लगे हैं। गर्मी के सीजन की शुरुआत होते ही बिजली की खपत भी बढ़ने लगी है। एसी, कूलर और फैन आदि का प्रयोग जो बढ़ गया है। ऐसे में बिजली की कटौती होने लगे तो लोग क्या करेंगे। गर्मी में बिजली न आने से तापमान के जैसे लोगों के गुस्से का पारा भी बढ़ने लगा है। ऐसा ही हाल गुरुग्राम का भी है। तपती गर्मी झेल रहे गुरुग्राम के कई हिस्सों में घंटों तक बिजली गुल रह रही है। इससे यहां रहने वाले लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घर से बाहर गर्मी और लू में बैठना मुश्किल है और घरों में बिना पंखे के दम घुटने लग रहा है। पिछले कुछ दिनों से बिजली की समस्या से परेशान गुरुग्राम के लोगों का गुस्सा सोशल मीडिया पर देखने को मिला। यहां के लोग सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।

Gurugram Electrcity News

सैंकड़ों कॉल के बाद भी नहीं सुलझी बिजली की समस्या

इन स्थानों पर रही बिजली गुल

गुरुग्राम की मेफील्ड गार्डन सोसायटी बिजली की कटौती की मार झेल रही है। यहां रविवार रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक बिजली गुल रही। फील्ड गार्डन सोसायटी (May Field Garden) की तरह ही वाटिका इंडिया नेक्स्ट (Vatika India Next) में भी करीब 9 घंटे तक बिजली गुल रही। सेक्टर 79 के मैपसको माउंटविले (Mapsko Mountville) में भी रविवार रात 10 बजे गई बिजली अगले दिन सोमवार को सुबह 8 बजे आई। बता दें कि ये हाल केवल गुरुग्राम का ही नहीं है। बल्कि दिल्ली-एनसीआर के कई शहरों में लोगों को बिजली की समस्या झेलनी पड़ रही है। ग्रेटर नोएडा हो या दिल्ली-गाजियाबाद, यहां आए दिन लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ गर्मी और एक तरफ बिजली न आने से लोगों की समस्या बढ़ती जा रही है।

End of Feed