Gurugram: गुरुग्राम में हेलीपोर्ट का प्लान तैयार, एयर सुविधा में इनवेस्‍ट होगा 3500 करोड़, इसलिए खास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 1, 2023, 12:47 PM IST

Gurugram: गुरुग्राम के सेक्टर-84 में द्वारका एक्सप्रेस-वे के पास 25 एकड़ में हेलीपोर्ट बनाने की योजना तैयार हो गई है। यहां पर सौ यात्रियों की क्षमता वाला टर्मिनल भी बनाया जाएगा। इसके अलावा छोटे और बडे हेलीकॉप्टर को रखने के लिए हैंगर, पार्किंग, मरम्मत जैसी सभी सुविधा होगी। यहां पर 300 मीटर का रनवे और 6 लैंडिग स्पॉट होंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • वर्ष 2025 तक यहां से मिलने लगेगी हेलीकॉप्‍टर की सुविधा
  • सुविधाओं के विकास में एयर इंडिया करेगा 3500 करोड़ रुपये का निवेश
  • आरसीएस के तहत कई प्रमुख शहरों में मिलेगी डायरेक्‍ट कनेक्टिविटी

Gurugram: गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेस-वे के पास 25 एकड़ में हेलीपोर्ट बनाने की योजना तैयार हो गई है। इस हेलीपोर्ट पर सौ यात्रियों की क्षमता वाला टर्मिनल भी बनाया जाएगा। इस योजना को लेकर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में एक बैठक की। इसमें पवनहंस, एयर इंडिया, राज्य के उड्डयन विभाग के अधिकारियों ने रिजनल कनेक्टिविटी स्कीम (आरसीएस) पर चर्चा की। इसके तहत हरियाणा के सभी प्रमुख शहरों को उत्तरी राज्यों के विभिन्‍न शहरों के साथ जोड़ा जाएगा। इस बैठक में एयर इंडिया ने एयर सुविधा विकास के लिए 3500 करोड़ रुपये निवेश की जानकारी दी।

Deputy Chief Minister Dushyant Chautala

अधिकारियों के साथ बैठक करते उप मुख्‍यमंत्री

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने इस बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा और एनसीआर के लोगों को जल्‍द ही गुरुग्राम के सेक्टर-84 से हेलीकॉप्टर की सुविधा मिलने लगेगी। यहां पर हेलीपोर्ट को स्थापित करने की पूरी योजना तैयार हो चुकी है। केंद्र सरकार की संस्था पवनहंस के साथ भी राज्‍य सरकार की पूरी योजना पर सहमति बन गई है। यहां पर 100 यात्रियों के लिए एक टर्मिनल भी बनेगा। इस हेलीपोर्ट में यात्रियों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी। यहां पर छोटे और बडे हेलीकॉप्टर को रखने के लिए हैंगर, पार्किंग, मरम्मत जैसी सभी सुविधा होगी। यहां पर 300 मीटर का रनवे और 6 लैंडिग स्पॉट होंगे। इस हेलीपोर्ट के बनने से दिल्ली पर हवाई ट्रैफिक का भार कम होगा।

End of Feed