Gurugram Protest: गुरुग्राम में आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता, श्रद्धांजलि और जागरूकता के लिए की गई पैदल मार्च

Gurugram Protest: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने और आतंकवाद के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए गुरुग्राम में पैदल मार्च का आयोजन किया गया। भारतीय प्राइवेट मजदूर महासंघ के नेतृत्व में इस मार्च में विभिन्न हिंदू संगठनों के लोग भी शामिल हुए। आतंकवाद के प्रतीक स्वरूप रावण नुमा पुतले के दहन के माध्यम से समाज में एकता और शांति का संदेश दिया गया।

Gurugram Protest: गुरुग्राम के लोग पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने और आतंकवाद के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने के लिए एकजुट हो रहे हैं। भारतीय प्राइवेट मजदूर महासंघ की ओर से गौशाला मैदान से लेकर सिविल लाइन के जॉन हाल तक एक पैदल मार्च आयोजित किया जाएगा। इस मार्च में विभिन्न हिंदू संगठनों के सदस्य भी शामिल होंगे, जो आतंकवाद के खिलाफ एकता और जागरूकता का संदेश देंगे।

Protest in Gurugram

गुरुग्राम में आतंकवाद के खिलाफ पैदल मार्च (प्रतीकात्मक फोटो)

मार्च के दौरान आतंकवाद के प्रतीक स्वरूप रावण के समान एक पुतले का दहन किया जाएगा। इस प्रतीकात्मक कदम के माध्यम से समाज में आतंकवाद के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को इसके खिलाफ एकजुट करने का प्रयास किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में शांति और सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।

End of Feed