गुरुग्राम

गुरुग्राम बना ‘जलग्राम’! बारिश के बाद पानी-पानी हुई सड़कें, थमी वाहनों की रफ्तार

Heavy Rain in Gurugram: गुरुग्राम में आज सुबह तेज बारिश के कारण शहर के अधिकांश हिस्से पानी से लबालब भर गए। सड़कों पर जलजमाव होने के कारण कई जगहों पर यातायात बाधित रहा। कुछ जगहों पर यातायात धीमा भी रहा। इस दौरान नगर निगम के प्राधिकारी जलभराव और बंद नालियों से निपटने में लगे रहे। वहीं ट्रैफिक पुलिस यातायात को सुचारू करने में जुटी रही।

Image

गुरुग्राम में कई जगह जलजमाव

Photo : PTI

Waterlogging in Gurugram: गुरुग्राम समेत पूरे दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह जोरदार बारिश हुई और तेज आंधी चली। इस बदले हुए मौसम ने भले ही गर्मी से बड़ी राहत दिलाई है, लेकिन जगह-जगह भरे पानी से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। गुरुग्राम में भी बारिश के बाद कई हिस्सों में जलभराव हो गया। जिससे सड़कों पर यातायात बाधित रहा।

गुरुग्राम के अधिकतर हिस्सों में भरा पानी

गुरुग्राम के कई इलाकों में आज सड़कों पर लबालब पानी भरा दिखाई दिया। जिससे आम नागरिकों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा। दफ्तर जाने वाले लोग और अन्य यात्री जलमग्न सड़कों पर फंस गए। बारिश के कारण शहर के कुछ इलाकों को छोड़कर अधिकतर हिस्सा जलमग्न हो गया।सड़कों पर रफ्तार भरने वाले वाहन आज जाम के कारण रेंगते हुए दिखाई दिए।

गुरुग्राम के ये इलाके रहे प्रभावित

बारिश से सड़कों पर जलभराव के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर नरसिंहपुर के पास एक सर्विस लेन, बसई रोड, सेक्टर 10, झाड़सा चौक, सेक्टर- 4, सेक्टर 7, सेक्टर 9, सेक्टर 10, सेक्टर 48, सेक्टर 57, हनुमान चौक, धनकोट, फाजिलपुर चौक, वाटिका चौक, सुभाष चौक, बघतावर चौक, जोकोबपुरा, सदर बाजार, महावीर चौक और डूंडाहेड़ा आदि शामिल हैं।

दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर यातायात धीमा

पुलिस जहां बाधित यातायात को सुचारू करने में जुटी रही वहीं नगर निगम के प्राधिकारी जलभराव और बंद नालियों से निपटने में व्यस्त रहे। दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर भी यातायात धीमा रहा, जबकि हीरो होंडा चौक, राजीव चौक और इफको चौक पर भी यातायात बाधित रहा।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article