गुरुग्राम

Gurugram Assembly Seat: टिकट कटा तो सड़क पर उतर आए नेता जी! वफादारी पर BJP को सुना गए खरी-खरी

Gurugram Assembly Seat: गुरुग्राम सीट से भाजपा का टिकट चाहने वाले नवीन गोयल ने पैदल मार्च निकाला। हरियाणा की 90 विधानसभा सीट पर पांच अक्टूबर को चुनाव होंगे।

Image

बीजेपी नेता नवीन गोयल

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Gurugram Assembly Seat: हरियाणा के गुरुग्राम सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का टिकट चाहने वाले नवीन गोयल ने बुधवार को शहर में पदयात्रा के जरिए अपनी ताकत दिखाने की कोशिश की। सैकड़ों लोगों ने पदयात्रा में हिस्सा लिया। हरियाणा की 90 विधानसभा सीट पर पांच अक्टूबर को चुनाव होंगे। गुरुग्राम की अदालत की पार्किंग से शाम करीब पांच बजे पदयात्रा शुरू हुई और सोहना चौक और सदर बाजार से होते हुए अग्रसेन चौक पर समाप्त हुई।

इन लोगों के नाम हैं शामिल

गोयल ने कहा कि मेरे समर्थकों ने मुझसे कल रात एक बैठक करने के लिए कहा था। बैठक में पैदल मार्च निकालने का निर्णय लिया गया था। गुरुग्राम की जनता मेरे राजनीतिक भविष्य के बारे में फैसला करेगी। मुझे उम्मीद है कि पार्टी में मेरे काम को महत्व दिया जाएगा। गुरुग्राम विधानसभा क्षेत्र के लिए भाजपा टिकट के दावेदारों में पूर्व विधायक सुधीर सिंगला, जी एल शर्मा, मुकेश शर्मा, गार्गी कक्कड़ और सुभाष चंद सिंगला शामिल हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article