गुरुग्राम

गुरुग्राम में वेंटिलेटर पर मौजूद एयर होस्टेस से यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी गिरफ्तार, खंगाले गए 800 CCTV

Air Hostess Sexual Assault Case: गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में एयर होस्टेस के साथ हुए यौन उत्पीड़न मामले में शुक्रवार को एक आरोपी पकड़ा गया। इस मामले में गुरुग्राम पुलिस ने अस्पताल में काम करने वाले टेक्नीशियन को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अस्पताल में लगे 800 सीसीटीवी कैमरे की मदद से हुई।

Image

यौन उत्पीड़न केस में एक आरोपी गिरफ्तार

Photo : Times Now Digital

Air Hostess Sexual Assault Case: गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में एयर होस्टेस के साथ हुए यौन उत्पीड़न मामले में शुक्रवार को एक आरोपी पकड़ा गया। इस मामले में गुरुग्राम पुलिस ने अस्पताल में काम करने वाले टेक्नीशियन को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अस्पताल में लगे 800 सीसीटीवी कैमरे की मदद से हुई।

आरोपी की पहचान 25 वर्षीय दीपक निवासी मुज्जफरपुर के रूप में हुई। बीते 5 महीने से आरोपी मेदांता हॉस्पिटल में ICU में मशीन टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत था। मामले की जांच के लिए पुलिस ने एसआईटी का गठन किया था।

एयर होस्टेस के साथ यौन उत्पीड़न

यह घटना 6 अप्रैल को उस वक्त हुई जब एयर होस्टेस इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में वेंटिलेटर पर थी, लेकिन मामला 13 अप्रैल को तब सामने आया जब एयर होस्टेस ने अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद मामले की जानकारी पति को दी। जिसके बाद पति ने पुलिस को सूचना दी।

खंगाले गए 800 CCTV कैमरा

एसआईटी ने आरोपी को दबोचने के लिए 800 सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया और अस्पताल में तैनात कर्मचारियों से पूछताछ हुई। गुरुग्राम पुलिस डीसीपी अर्पित जैन ने कहा कि हमें 14 अप्रैल को एक निजी अस्पताल में यौन शोषण से संबंधित एक घटना की शिकायत मिली जिसके बाद गुरुग्राम पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और त्वरित कार्रवाई शुरू की गई।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article