दिल्ली

कुणाल हत्याकांड में पुलिस ने 'लेडी डॉन' जिकरा को किया गिरफ्तार, सीलमपुर में भारी सुरक्षाबल तैनात

Seelampur Murder Case: पुलिस ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में 17 वर्षीय कुणाल की हत्या मामले में लेडी डॉन जिकरा को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। उत्तर पूर्वी दिल्ली में सीलमपुर के जे-ब्लॉक में 17 वर्षीय एक लड़के की गुरुवार शाम को चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई।

Image

सीलमपुर हत्याकांड

Photo : ANI

Seelampur Murder Case: पुलिस ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में 17 वर्षीय कुणाल की हत्या मामले में लेडी डॉन जिकरा को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। इससे पहले, लेडी डॉन जिकरा समेत चार लोगों को शुक्रवार की दोपहर हिरासत में लिया गया था। हालांकि, बाद में लेडी डॉन जिकरा को गिरफ्तार कर लिया।

क्या है पूरा मामला?

उत्तर पूर्वी दिल्ली में सीलमपुर के जे-ब्लॉक में 17 वर्षीय एक लड़के की गुरुवार शाम को चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि मृतक की पहचान उसी इलाके के कुणाल के रूप में हुई है। नाबालिग पर गुरुवार शाम करीब 7.38 बजे हमला हुआ था।

इस घटना को लेकर स्थानीय महिला ने बताया, "लड़के पर जब हमला हुआ, तो वह अपनी जान बचाने के लिए डॉक्टर की दुकान में भागा, लेकिन वहां पर भी हमलावरों ने नहीं छोड़ा। हत्या की वजह कोई पुरानी रंजिश नहीं है। आरोपी अभी भी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं।"

हत्या के विरोध में सड़कें अवरुद्ध

कुणाल की हत्या के विरोध में सीलमपुर में लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दी। सीलमपुर से कश्मीरी गेट तक तथा शाहदरा और वेलकम के कुछ हिस्सों समेत कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई। प्रदर्शनकारियों ने ‘ये मकान बिकाऊ है योगी जी’ और ‘हिंदू पलायन कर रहा है, योगी जी मदद करो’ जैसे नारे लिखी तख्तियां ले रखी थीं। उन्होंने आरोपियों के लिए मौत की सजा की मांग की और ‘कुणाल के हत्यारों को फांसी दो’ जैसे नारे लगाए।

कुणाल की हत्या के विरोध में सीलमपुर में लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दी। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधी की पहचान करने और उसे पकड़ने के लिए टीमें तैनात की गई हैं; जांच जारी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हत्या की साजिश 'लेडी डॉन' कही जाने वाली महिला ने रची थी जो अपने भाई की हत्या का बदला लेना चाहती थी। सूत्रों ने बताया, ''वह अपने भाई की चाकू घोंपकर हत्या किए जाने का बदला लेना चाहती थी और उसने अपना गिरोह बना लिया था। वह हाल में एक मामले में जेल भी गई थी।''

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article