Gurugram News: नरसिंहपुर गांव में तेंदुए की दहशत, घर में घुसा ये खूंखार प्राणी, देखें वीडियो

गुरुग्राम के नरसिंहपुर गांव के एक घर में आज सुबह एक तेंदुआ घुस आया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस की टीम और वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए पहुंच गई है। इस घटना के कारण लोगों में डर का माहौल है।

Gurugram News: गुरुग्राम में आज सुबह-सुबह तेंदुए की दहशत देखने को मिली। यह घटना गुरुग्राम के नरसिंहपुर गांव की है। जहां एक घर में आज सुबह तेंदुआ घुस आया। तेंदुआ घर में आकर हॉल में जाकर छिप गया। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो मौके पर गुरुग्राम पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, साथ ही वन विभाग की टीम भी तेंदुए को पकड़ने के लिए मौके पर गांव में पहुंच गई है।

Gurugram Leopard

गुरुग्राम के घर में दिखा तेंदुआ

घटना का वीडियो

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक तेंदुआ घर के अंदर दिखाई दे रहा है। तेंदुए के आने से गांव में दहशत का माहौल है।

End of Feed