गुरुग्राम

Gurugram News: गुरुग्राम में कोरोना के नए वेरिएंट JN.1 से पहली मौत, एक हफ्ते पहले मुंबई से लौटी थी महिला

गुरुग्राम में कोविड के ने वेरिएंट से मौत का पहला मामला सामने आया है। मृतक पिछले हफ्ते ही मुंबई से लौटी थी और उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। इसी दौरान उसकी मौत हो गई।

Image

गुरुग्राम में कोरोना के नए वेरिएंट से पहली मौत (फोटो साभार - istock)

Gurugram News: गुरुग्राम में कोरोना के नए वेरिएंट जेएन.1 से एक महिला की मौत हो गई है। मृतक महिला पिछले हफ्ते ही एक अन्य महिला के साथ मुंबई से लौटी थी। महिला डीएलएफ फेज-4 की रहने वाली हैं, गुरुग्राम लौटने के बाद उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान ही महिला की मौत हो गई। गुरुग्राम में कोरोना के नए वेरिएंट से मौत का यह पहला मामला है।

6 दिनों से अस्पताल में भर्ती थी महिला

महिला की उम्र 57 थी वह एक महिला के साथ कुछ दिन पहले ही मुंबई से वापस गुरुग्राम आई थी। वापस लौटने के बाद महिला की तबियत खराब हो गई। जिसके बाद कोरोना का टेस्ट कराने पर महिला संक्रमित पाई गई। जिसके बाद उसे स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में होम आइसोलेशन में रखा गया और जरूरी हिदायत दी गई। जब महिला की तबियत और बिगड़ी तो उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला का बीते छह दिनों से अस्पताल में भर्ती थी, लेकिन उसकी तबियत में कोई सुधार नहीं हुआ। जिसके बाद रविवार को उसकी मौत हो गई।

अलर्ट मोड में स्वास्थ्य विभाग

महिला कोरोना संक्रमित होने से पहले ही डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित थी। जिस कारण कोरोना होने के बाद उसकी तबियत और बिगड़ गई। गुरुग्राम में महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग और सतर्क हो गया है। शहर में कोरोना के नए संक्रमित मरीजों का पता लगान के लिए लगातार रेपिड एंटीजन और आरटीपीसीआर टेस्ट हो रहा है। गुरुवार से सोमवार तक शहर में 60 रेपिड एंटीजन टेस्ट हुए, वहीं इसी समय के दौरान आरटीपीसीआर टेस्ट की संख्या 55 है। इसके अलावा होम आइसोलेशन के दौरान कोरोना के 2 एक्टिव मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article