गुरुग्राम

गुरुग्राम में भीषण आग का तांडव, 40 झुग्गियां जलकर राख; सिलेंडर धमाकों से फैली दहशत

Gurugram Slum Fire: गुरुग्राम के सेक्टर 102 में झुग्गी बस्ती में आग लगने से करीब 40 झुग्गियां जलकर राख हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर 10 दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। दमकल की टीम ने 100 झुग्गियों को बचा लिया है। मिली जानकारी के अनुसार चाय बनाने के दौरान आग की यह घटना हुई। जिसमें झुग्गियों में रखे सिलेंडर भी ब्लास्ट हुए। हालांकि अभी किसी जनहानि की कोई सूचना नहीं है।

Image

झुग्गियों में लगी भीषण आग

Gurugram Slum Fire: गुरुग्राम के सेक्टर 102 में झुग्गियों में आग लग गई। इस हादसे में कई झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। मौके पर अग्निशमन विभाग के अधिकारी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। इस आग की जद में आकर 40 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। इसके अलावा, कई कबाड़ भी जल गए। हालांकि, किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

100 झुग्गियों को आग से बचाया गया

फायर ऑफिसर नरेंद्र यादव ने इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हमें बुधवार तड़के 3:30 बजे भीम नगर फायर स्टेशन में यह सूचना दी गई थी कि सेक्टर 102 की झुग्गियों में आग लग गई। हमें जैसे ही इस बारे में सूचना मिली, तो हमने बिना समय गंवाए कई गाड़ियों को मौके पर भेजा। इसके बाद हमने गुरुग्राम के सभी फायर स्टेशनों से गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा। उन्होंने कहा कि इस आग में 40 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। अभी मौके पर 10 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। हमने काफी हद तक हालात को सामान्य कर दिया है। हमने करीब 100 झुग्गियों को बचा भी लिया। मौके पर हमारे कई कर्मचारी और पुलिस अधिकारी मौजूद हैं।

चाय बनाते समय लगी आग

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अब तक आग लगने के कारण के बारे में पुख्ता जानकारी नहीं मिली है, लेकिन बताया जा रहा है कि चाय बनाने के दौरान झुग्गियों में आग लग गई। आग लगने की वजह से झुग्गियों में रखे सिलेंडरों में भी ब्लास्ट हो गया। इसके बाद लोग दहशत में आ गए और अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आग बुझाने के लिए सुरक्षा उपकरणों को बढ़ाए जाने की मांग की है। अभी तक आग लगने से होने वाले नुकसान के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है। हालांकि, प्रशासन ने स्थानीय लोगों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

(इनपुट - IANS)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article