Gurugram Firing: नकाबपोश बदमाशों ने होटल मालिक को गोलियों से भूना, हत्या के वक्त बंद मिले CCTV कैमरे

गुरुग्राम के पटौदी में एक होटल मालिक को देर रात 12 बजे नकाबपोश बदमाशों ने गोलियों से भून डाला। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बदमाशों ने पहले कोल्ड ड्रिंक मांगी, फिर गोलियां चलानी शुरू कर दी। गुरुग्राम पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Gurugram Firing: गुरुग्राम के पटौदी-कुलाना रोड पर एक होटल मालिक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। होटल में तीन नकाबपोश बदमाश कोल्ड ड्रिंक्स के बहाने आए। जिसके बाद मौका पाते ही होटल मालिक पर गोलियों की बौछार कर दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान एक होटलकर्मी भी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Crime

फाइल फोटो

वारदात के बाद आरोपी मौके से फारर

यह वारदात पटौदी के जाटौली मंडी स्थित झोपड़ी होटल में देर रात 12 बजे हुई। बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाश ढाबे में पहुंचे। उन्होंने पहले कोल्ड ड्रिंक मांगी। जिसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने करीब 6 से 7 राउंड की फायरिंग। जिसमें 37 वर्षीय दीपेंद्र उर्फ मोनू जोटाली की मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर होटल का स्टाफ और अन्य लोग भी वहां पहुंच गए। लेकिन तब तक तीनों आरोपी बाइक से फरार हो गए।

End of Feed