गुरुग्राम

Gurugram: ऑनलाइन नौकरी-निवेश का झांसा देकर लाखों की ठगी, टेलीग्राम पर बनाता था लोगों को शिकार, आरोपी गिरफ्तार

Gurugram: गुरुग्राम में नौकरी देने का झांसा और निवेश में बड़ा मुनाफा दिलाने की बात कर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ठगी को अंजाम देने के लिए रोज रेवाड़ी से गुरुग्राम आया-जाया करता था।

Image

ऑनलाइन नौकरी-निवेश का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Photo : iStock

Gurugram: पूरे देश में ऑनलाइन ठगी के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। कभी नौकरी का झांसा देकर तो कभी निवेश कर अधिक से अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर ऑनलाइन ठगी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसी ही एक घटना हरियाणा के गुरुग्राम से सामने आई है। यहां भी ऑनलाइन ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऑनलाइन नौकरी और निवेश पर मुनाफा दिलाने का लालच देकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि गुरुग्राम पुलिस नौकरी और निवेश पर मुनाफा दिलाने के नाम पर लोगों के साथ ऑनलाइन ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

ऑनलाइन ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऑनलाइन ठगी के आरोप में हर्ष नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। हर्ष धोखाधड़ी करने के लिए हर दिन रेवाड़ी से गुरुग्राम जाता-आता रहता था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि हर्ष साइबर ठगी करने वाले गिरोह का हिस्सा है और 'चैनल पार्टनर' के तौर पर काम करता है। वह लोगों से टेलीग्राम के जरिए संपर्क करके उन्हें ऑनलाइन काम देता था और फिर उन्हें ठगता था।

पुलिस ने बताया, 'वह खातों, सिम और अन्य चीजों के जरिए जमीनी स्तर के ठगों और गिरोह के सरगना के बीच कड़ी का काम करता है।' हर्ष ने निवेश पर अधिक मुनाफा दिलाने के नाम पर भी लोगों को ठगा। उसने बताया कि पुलिस ने उसके पास से दो सोने के बिस्कुट, एक सोने की जंजीर, पांच मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, 47 सिम कार्ड, 47 एटीएम कार्ड और 11 बैंक चेक बुक बरामद की उन्होंने बताया कि आगे की जांच जारी है।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article