गुरुग्राम

Haryana Assembly Election: 'BJP जा रही, कांग्रेस आ रही, भूपेंद्र सिंह हुड्डा को विश्वास; कहा-36 बिरादरी 'पंजा' की बना रहीं सरकार!

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार का दौर शुरू है। इसी बीच राज्य के पूर्व कांग्रेस मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि राज्य की जनता ने कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने का मन बना लिया है। भाजपा की सरकार जाने वाली

Image

भूपेंद्र सिंह हुड्डा

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पलवल विधानसभा से कांग्रेस के भावी प्रत्याशी करण सिंह दलाल के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार आ रही है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार जा रही है। हालांकि हुड्डा ने हरियाणा में आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन को लेकर कुछ नहीं कहा। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, "हरियाणा में अगली सरकार कांग्रेस पार्टी की बनने जा रही है। इसके लिए 36 बिरादरियों ने अपना निर्णय कर लिया है। हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने से सबसे ज्यादा विकास पलवल का होगा। अगर फरीदाबाद से पलवल तक मेट्रो लानी है तो पलवल की तीनों सीटों से कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाएं।

41 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है कांग्रेस

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस आ रही है भाजपा जा रही है। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपने 41 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी कांग्रेस ने पलवल विधानसभा सीट से अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की थी। सोमवार को यहां से नामांकन करने वाले करण सिंह पूर्व मंत्री रह चुके हैं। करण सिंह दलाल जब पर्चा भरने के लिए पहुंचे तो उनके साथ काफी संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे। एक बार फिर से हरियाणा कांग्रेस ने करण सिंह पर अपना भरोसा जताया है। इससे पहले साल 2019 के विधानसभा चुनाव में भी करण सिंह दलाल को पार्टी पलवल से उतार चुकी है। हालांकि तब भाजपा के उम्मीदवार दीपक मंगला की जीत हुई थी।

5 अक्टूबर को होगी वोटिंग

भूपेंद्र सिंह हुड्डा से जब यह सवाल किया गया कि आम आदमी पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इससे पहले इन चुनाव में कांग्रेस और 'आप' के बीच गठबंधन को लेकर संभावनाएं जताई जा रही थी। लेकिन 'आप' द्वारा जारी लिस्ट के बाद गठबंधन वार्ता में बाधा आने का संकेत मिला है। इसके पीछे दोनों पार्टियों में सीटों के बंटवारे को लेकर एकमत न होना वजह हो सकती है। हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को चुनाव होंगे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर है।

(इनपुट-भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article