द्वारका एक्सप्रेसवे का गुरुग्राम रूट जल्द होगा शुरू, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा

द्वारका एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य जारी है। इसके 19 किमी लंबे गुरुग्राम के हिस्से को अगले महीने से ट्रैफिक के लिए खोल दिया जाएगा। द्वारका एक्सप्रेसवे को पूरी तरह से अगले साल तक खोले जाने की उम्मीद है।

KEY HIGHLIGHTS
  • एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य जारी
  • गुरुग्राम हिस्सा अगले महीने शुरू
  • दिल्ली हिस्से का 80 फीसदी काम पूरा

द्वारका एक्सप्रेसवे का दिल्ली से गुरुग्राम का रूट जल्द ही लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इस रूट पर अगले महीने से ट्रैफिक शुरू कर दिया जाएगा। गुरुग्राम में करीब 19 किमी हिस्से को लोगों के लिए खोला जाएगा। वहीं दिल्ली हिस्से का अभी 80 फीसदी काम ही पूरा हुआ है। इस हिस्से को फरवरी तक ट्रैफिक के लिए खोलने की योजना बनाई गई है। अगले साल जून तक पूरे एक्सप्रेसवे को ऑपरेशनल करने की उम्मीद है। इस एक्सप्रेसवे से सेक्टर 58 और 115 के लोगों को बहुत फायदा होगा। इससे वे आसानी से दिल्ली से फरीदाबाद की दूरी तय कर सकेंगे।

Dwarka Expressway

द्वारका एक्सप्रेसवे (फोटो साभार - ट्विटर)

सेफ्टी ऑडिट के लिए फर्म नियुक्त

द्वारका एक्सप्रेसवे की लंबाई करीब 29 किमी. है इसकी लागत 10000 करोड़ रुपये के करीब है। एक्सप्रेसवे के गुरुग्राम हिस्से की लंबाई करीब 19 किमी है। जिसका करीब 99 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और सिर्फ फिनिशिंग ही बची है। इस हिस्से को खोलने से पहले इसकी जांच की जाएगी। इसके लिए नैशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एक फर्म को सेफ्टी ऑडिट के लिए नियुक्त किया है। यह सेफ्टी रिपोर्ट अगले 10 दिनों के अंदर आ जाएगी। अगर इसमें किसी तरह की कोई कमी मिलती है तो उसमें सुधार किया जाएगा।

End of Feed