Gurugram:क्लीनिक में इलाज के दौरान हुई मरीज की मौत, फर्जी डॉक्टर ने शव सड़क पर फेंका

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 1, 2022, 12:15 AM IST

Gurugram News:गुरुग्राम में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। इलाज के दौरान क्‍लीनिक में एक मरीज की मौत होने के बाद झोलाछाप डॉक्‍टर ने अपने एक कर्मचारी के साथ मिलकर शव सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कर्मचारी की तलाश की जा रही है।

गुरुग्राम के गांव अलियर में सड़क किनारे मिले शव की गुत्‍थी को पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली जानकारी निकल कर सामने आई है। गांव के एक पीजी में रहने वाले 20 वर्षीय लीलाधर की मौत गांव में ही चल रहे एक क्‍लीनिक में इलाज के दौरान हुई थी। मृतक को बुखार था। जिसके इलाज के लिए वह 26 सितंबर की शाम इस क्लीनिक में गया था।

Dead Body

प्रतीकात्मक फोटो

जहां पर क्लीनिक के संचालक डॉ. फईम ने मरीज का इलाज सही से नहीं किया और लीलाधर की मौत हो गई। यह बात किसी को पता न चले, इसलिए आरोपी डॉक्टर ने अपने एक कर्मचारी के साथ मिलकर शव को सड़क के किनारे फेंक दिया।

End of Feed