गुरुग्राम में एक सप्ताह के बच्चे की गला रेतकर हत्या, सफाई कर्मचारी की सूचना से फैली सनसनी

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 25, 2023, 10:05 AM IST

Gurugram Murder News: राजस्थान के करौली के रहने वाले सफाई कर्मचारी राजेश ने पुलिस को इस बारे में सूचित किया। पुलिस ने इसके बाद तुरंत आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

Gurugram Murder News: गुरुग्राम में करीब एक सप्ताह के बच्चे की गला रेतकर हत्या करने के बाद यहां दरबारीपुर रोड पर उसका शव फेंक दिया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक 17 नवंबर की सुबह खून से लथपथ बच्चे को एक सफाई कर्मचारी ने देखा। राजस्थान के करौली के रहने वाले सफाई कर्मचारी राजेश ने पुलिस को इस बारे में सूचित किया। पुलिस ने इसके बाद तुरंत आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

​Gurugram Murder News, Gurugram Murder, Murder in Gurugram, Gurugram Latest News, Crime in Gurugram



गुरुग्राम में हत्‍या। (सांकेतिक फोटो)

शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. सुधीर कुमार ने कहा कि बच्चा एक सप्ताह से अधिक का नहीं था और स्वस्थ था। पुलिस की अपराध शाखा की टीम अब इस मामले की जांच कर रही है।

End of Feed