गुरुग्राम

लव मैरिज के बाद पलटी कहानी... प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़े जाने पर पति को पीटा, फिर जान से मारने की धमकी देकर दोनों फरार

गुरुग्राम में पत्नी के प्रेमी ने उसके पति के साथ मारपीट की और उसके सिर पर पिस्तौल की बट से वार भी किया। पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी संग रंगे हाथ पकड़ा था, जिस पर उसके प्रेमी ने पति को दी जान से मारने की धमकी। मारपीट के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। पति ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Image

दो साल पहले हुई थी लव मैरिज

Gurugram Crime: गुरुग्राम में एक शख्स के साथ उसकी पत्नी और प्रेमी ने मारपीट की। जिसके बाद उसे जान से मारने की धमकी भी दी। दरअसल व्यक्ति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ा। जब पति ने पत्नी को धमकाया, तो उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति की ही पिटाई कर दी। प्रेमी ने अवैध हथियार से उसके सिर पर वार भी किया। जिसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए। गनीमत रही कि मारपीट के दौरान हथियार गली में गिर गया, वरना मेरठ जैसी बड़ी घटना गुरुग्राम में भी हो सकती थी। पीड़ित पति ने इस मामले में पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है।

2 साल पहले हुई थी लव मैरिज

पुलिस ने बताया की मूल रूप से झज्जर के रहने वाले मौसम ने शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उसने बताया कि वह पेशे से कैब ड्राइवर है। मौसम ने दो साल पहले पंजाब के मोगा की रहने वाली ज्योति के साथ लव मैरिज की थी। वह गुरुग्राम में पत्नी के साथ बसई एन्कलेव में रहता है। वह 6 अप्रैल की रात ड्यूटी पर गया था और 7 अप्रैल की सुबह जल्दी घर वापस आ गया। जहां उसे ज्योति कमरे में नहीं मिली। जब वह छत पर गया उसने अपनी पत्नी को गांव के युवक नवीन के साथ देखा। दोनों छत पर हाथों में हाथ डालकर खड़े थे। इस पर मौसम ने उन्हें टोका, यह बात नवीन और ज्योति को पसंद नहीं आई और उन्होंने मौसम के साथ झगड़ा शुरू कर दिया।

नवीन के अपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

मौसम ने आरोप लगाया है कि नवीन ने उसपर देशी कट्टा तान दिया और उसे डराया। जिसके बाद कट्टे के बट से उसके सिर पर वार किया। मारपीट के दौरान ज्योति ने भी नवीन का साथ दिया और उसने मौसम को पीछे से पकड़ लिया। जब मौसम ने अपनी जान बचाने के लिए शोर मचाया, तो गली वाले लोग इकट्ठा होने लगे। इस दौरान दोनों झगड़ा करते हुए सीढियों से गिरकर नीचे पहुंच गए। मौसम ने नवीन का कट्टा छीन लिया और भागते हुए उसे फेंक कर मारा। जिस कारण कट्टा गली में गिर गया। इस पर नवीन और ज्योति मौके से फरार हो गए। इस मामले की सूचना पाकर सेक्टर -10 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौसम को अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। मौसम की शिकायत के आधार पर सेक्टर-10 थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की अलग अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी नवीन का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। पुलिस इस मामले की जांच की कर रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article