Gurugram News: आवारा कुत्तों से मिलेगी निजात, बढ़ती संख्या पर लगेगा नियंत्रण, दो महीने में बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर

गुरुग्राम में आवारा कुत्तों की लगातार बढ़ती आबादी को ध्यान में रखते हुए एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर बनाया जा रहा है। ये अगले दो महीनों में बनकर तैयार हो जाएगा। बेगमपुर खटौला में बन रहे इस सेंटर पर कुत्तों के टीकाकरण और बंध्याकरण की व्यवस्था होगी और दो डॉक्टरों की नियुक्ति भी की जाएगी।

Gurugram: गुरुग्राम से अक्सर आवारा कुत्तों के आतंक की खबरें आती रहती हैं। कु्त्तों की वजह से पैदल राह चलते लोगों का जीना दूभर हो गया है। इसका कारण कुत्तों की लगातार बढ़ती संख्या भी है। आवारा कुत्तों का टीकाकरण और बंध्याकरण नहीं होने से परेशानी बढ़ गई है। ऐसे में गुरुग्राम नगर निगम अपना पहला एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर तैयार कर रहा है। उम्मीद है कि इस सेंटर के बन जाने की वजह से कुत्तों की संख्या कम होगी और नागरिकों को राहत मिलेगी।

animal birth control center for stray dogs

दो महीने में खुलेगा पहला एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर

बन रहा है पहला एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर

नगर निगम क्षेत्र के गांव बेगमपुर खटौला में गुरुग्राम का पहला एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर बनाया जा रहा है। अभी बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसे पूरा होने में और दो महीने लगेंगे। इस सेंटर पर कुत्तों का ऑपरेशन थिएटर, डाक्टर रूम, इलाज के लिए लाए गए कुत्तों को रखने के लिए कमरे आदि की व्यवस्था की रहेगी। निगम की ओर से यहां पर स्थायी चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी ताकि कुत्तों के टीकाकरण और बंध्याकरण का कार्य नियमित रूप से हो सके।

End of Feed