गुरुग्राम

Gurugram में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौत; 3 घायल

गुरुग्राम में इफको चौक के पास तेज रफ्तार कैंटर ने कार को टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए

Image

(सांकेतिक फोटो)

गुरुग्राम : साइबर सिटी गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर इफको चौक के पास तेज रफ्तार कैंटर ने सड़क किनारे खड़ी वेगनआर कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कैंटर को भी जब्त कर लिया है।

गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी टैंकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, रविवार देर रात लगभग 12:30 बजे कार में एक महिला समेत चार लोग सेक्टर-39 से बिहार जाने के लिए निकले। जब कार इफको चौक फ्लाईओवर के पास पहुंची, तो तकनीकी खराबी के कारण कार चालक ने वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और पार्किंग लाइट ऑन कर दी।

इनकी हुई मौत

इस दौरान कार में सवार तीन व्यक्ति बाहर आ गए और एक महिला गाड़ी में बैठी रही। इसी बीच अचानक तेज रफ्तार एक कैंटर ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान रियाज (40) के रूप में हुई है। वहीं, एक महिला समेत तीन लोग घायल हुए हैं।

हादसे में घायल जुनैद आलम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं अपने झारसा से निकला था। इफको चौक के पास कार हीट होने लगी थी। मैंने कार को सड़क के किनारे लगा दिया और पार्किंग लाइट ऑन कर दी। हम लोग कार से नीचे उतरकर देखने लगे। इसी दौरान तेज रफ्तार टैंकर ने कार को टक्कर मार दी। एक व्यक्ति (रियाज) की मौके पर मौत हो गई। हम झारसा सेक्टर-39 से बिहार के लिए निकले थे। कार में हम चार लोग थे। जुनैद ने आगे कहा कि 11 अप्रैल को मेरी भतीजी की शादी थी, इसलिए हम बिहार जा रहे थे। हम लगभग तीन साल से झारसा में रह रहे हैं। गुरुग्राम पुलिस ने टैंकर को जब्त कर आरोपी चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।/

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article