गुरुग्राम

Haryana: करनाल में दो पक्षों में मारपीट, जमकर चले लाठी-डंडे; एक की मौत और 3 घायल

हरियाणा के करनाल में किसी बात पर दो पड़ोसियों में झगड़ा हो गया। मारपीट में एक 4 लोग घायल हो गए। जिसमें से एक शख्स की मौत हो गई है। घायल पक्ष ने बताया कि उनके घर 8 से 10 लोग लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर आए और बिना किसी विवाद के हमला कर दिया।

Image

सांकेतिक फोटो

Karnal News: हरियाणा के करनाल के भरतपुर गांव में सोमवार रात दो-पक्षों में मारपीट हुई। जिसमें घायल हुए एक व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मारपीट के दौरान तीन अन्य लोग घायल भी हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना में घायल पक्ष के लोगों ने बताया कि बिना किसी विवाद के 8-10 की संख्या में आए लोगों ने उन पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरु कर दी है।

दो पक्षों में झगड़े की डायल 112 पर मिली सूचना

डायल 112 के इंचार्ज बलराज सिंह ने बताया, "घटना की सूचना मिली कि भरतपुर में दो पक्षों के बीच आपस में झगड़ा हुआ है, जिसके बाद हम मौके पर पहुंचे। झगड़े में घायल लोगों को एंबुलेंस से फौरन अस्पताल भिजवाया गया और इसकी सूचना करौंदा थाना इंचार्ज को दी। फिलहाल मामले की कार्रवाई की जा रही है।" वहीं, हमले में घायल एक महिला का कहना है कि दूसरे पक्ष के 8-10 लोग उनके घर में जबरदस्ती घुस गए और अचानक पूरे परिवार पर हमला करना शुरू कर दिया।

पड़ोसी है दोनों पक्ष

जांच अधिकारी दीपक कुमार ने बताया, "सुरेश और प्रवीण उर्फ पम्मी आपस में पड़ोसी हैं। दोनों में किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो गई थी। बात इतनी बढ़ गई कि दूसरे पक्ष ने सुरेश और उसके परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें सुरेश को काफी ज्यादा चोट आई। हालत गंभीर होने के कारण अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। बाकी अन्य लोगों को भी ज्यादा चोट लगी है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।उन्होंने बताया, "फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम बुलाकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की तलाश जारी है।"

(इनपुट - IANS)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article