नूंह और गुरुग्राम में भड़की सांप्रदायिक हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट, कई इलाकों में गश्त, ड्रोन भी तैनात

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Aug 2, 2023, 09:28 AM IST

पुलिस के मुताबिक, कई इलाकों में पैदल गश्त की जा रही है और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी स्थानीय लोगों से बातचीत कर रहे हैं। पुलिस किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

Gurugram Violence: हरियाणा के नूंब, गुरुग्राम और आसपास के इलाकों में सांप्रदायिक झड़पों के बाद दिल्ली पुलिस भी अलर्ट है। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में गश्त बढ़ा दी गई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि दिल्ली पुलिस पड़ोसी राज्यों के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों में होने वाली घटनाओं पर नजर रखती है, जिनका राष्ट्रीय राजधानी पर असर पड़ सकता है। अधिकारी ने कहा कि बल पड़ोसी इलाकों में ऐसी घटनाओं के कारण दिल्ली में पैदा होने वाली किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

शांति समितियों के साथ पुलिस की बैठकें

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि पुलिस बल शांति समितियों के साथ बैठकें कर रहा है। अधिकारी ने कहा कि हम उनसे अपने इलाकों में शांति बनाए रखने का आग्रह कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। मिश्रित आबादी वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई है। ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने ट्वीट किया- उत्तरी दिल्ली को सुरक्षित और शांत रखते हुए! पुलिस ने क्षेत्र पर नजर रखने के लिए अत्याधुनिक ड्रोन सर्वे तैनात किया है, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि सद्भाव बना रहे और सार्वजनिक सुरक्षा सर्वोच्च बनी रहे।

End of Feed