गुरुग्राम

Haryana Violence: गुरुग्राम के कुछ इलाकों में आज खुल सकते हैं स्कूल, कार्यालयों में वर्क फ्रॉम होम का ऑफर

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Aug 2, 2023, 07:08 AM IST

Haryana Violence: हरियाणा के नूंह जिले में सांप्रदायिक हिंसा की आग गुरुग्राम तक पहुंची थी। जिसकी वजह स्कूलों और कार्यालयों को बंद करना पड़ा। लेकिन बुधवार को कुछ इलाकों में स्कूलों को खोला जा सकता है जबकि कार्यालयों में वर्क फ्रॉम होम का ऑफर दिया गया है।

Image

ग्रुरुग्राम के कुछ इलाकों में स्कूल ओपन हो सकता है।

Haryana Violence: हरियाणा के नूंह जिले में सांप्रदायिक हिंसा की गुरुग्राम समेत आस-पास जिलों तक फैल गई थी। जिसके बाद स्कूलों और इसके के कार्यालयों को भी बंद करना पड़ा। गुरुग्राम जिला प्रशासन ने मंगलवार को कहा कि नूंह में सोमवार को हुई झड़पों के कारण क्षेत्र में सांप्रदायिक अशांति के कारण गुरुग्राम के सोहना सबडिविजन में शैक्षणिक संस्थान बुधवार को बंद रहेंगे। हालांकि गुरुग्राम में स्कूल फिर से खुलने की संभावना है क्योंकि उनके लिए कोई बंद करने का आदेश जारी नहीं किया गया था। गुरुग्राम के जिला मजिस्ट्रेट निशांत कुमार यादव ने आदेश जारी करते हुए कहा कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए 2 अगस्त, 2023 को जिला गुरुग्राम के सोहना सबडिविजन में सभी सरकारी और प्राइवेट शैक्षणिक संस्थानों को बंद करना आवश्यक समझा जाता है।

बुधवार को गुरुग्राम के कई स्कूल ऑनलाइन मोड में क्लास संचालित करेंगे। ईडी की रिपोर्ट के मुताबिक कुन्सकैप्सकोलन स्कूल के निदेशक कुणाल भादू ने कहा कि असहज माहौल के कारण कक्षाएं ऑनलाइन मोड में होंगी। भादू ने कहा कि हमारे पास दो स्कूल हैं। एक सोहना सब डिविजिन में है जबकि दूसरा डीएलएफ फेज 1 में है। हम कल दोनों में ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित करेंगे क्योंकि मौजूदा परिस्थितियों और समग्र माहौल के कारण माता-पिता चिंतित हैं। इसके अलावा हमारे छात्र और कर्मचारी शहर के विभिन्न हिस्सों से आते हैं। माता-पिता ने भी इस संबंध में संपर्क किया था और हमने सर्वोत्तम हित में निर्णय लिया।

इस बीच, कई कॉर्पोरेट और इंफॉर्मेशन टैक्नोलॉजी (आईटी) कंपनियों ने सांप्रदायिक हिंसा के बीच कर्मचारियों को मंगलवार को घर से काम करने के लिए कहा। प्राइवेट बैंकों ने भी मंगलवार को अपना दैनिक कारोबार जल्दी निपटा लिया और कर्मचारियों को घर लौटने के लिए कहा। हरियाणा के नूंह में सोमवार दोपहर कथित तौर पर जिले से गुजर रहे हिंदू समूहों के नेतृत्व में एक जुलूस पर हमला होने के बाद झड़पें हुईं। हमले में कम से कम दो होम गार्ड मारे गए और पुलिसकर्मियों सहित दर्जनों घायल हो गए। सोमवार शाम तक हिंसा हरियाणा के अन्य हिस्सों में फैलनी शुरू हो गई। पलवल, फरीदाबाद और गुरुग्राम से भी हिंसा की खबरें आईं। इसके बाद स्कूलों, कॉलेजों और कोचिंग सेंटरों समेत सभी सरकारी और प्राइवेट शैक्षणिक संस्थानों को मंगलवार को बंद रखने का आदेश दिया गया।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article