गुरुग्राम

भगौड़ी दुल्हन! शादी के बाद हुई फरार, कई लोगों के खिलाफ दर्ज हुई FIR

Panipat Crime News: पानीपत में शादी के 6 दिन बाद दुल्हन, उसका परिवार और बिचौलियां गायब हो गए। दुल्हन अपने भाई के साथ मायके के लिए निकली थी। जिसके बाद लड़के वालों का दुल्हन और परिवार से कोई संपर्क नहीं हो सका। दुल्हे की शिकायत पर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

Image

सांकेतिक फोटो

Panipat Crime News: हरियाणा के पानीपत से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी के 6 दिन बाद ही दुल्हन फरार हो गई। दुल्हन का कथित भाई उसे मायके ले जाने के लिए ससुराल आया था। जिसके बाद से दुल्हन गायब है साथ ही दुल्हन पक्ष और बिचौलिए से भी कोई संपर्क नहीं हो सका। जिसके बाद दुल्हे ने इस मामले में पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

8 फरवरी को हुई शादी

हाउसिंग बोर्ड, सेक्टर 6 में रहने वाले सुनील कुमार की शादी 8 फरवरी को हुई थी। उन्होंने सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपने भाई पंकज के साथ भौला चौक निवासी पप्पू चौहान से मिले थे। जिसने कहा कि वह सुनील की शादी करा सकता है। उसने मौके पर अपने मोबाइल में 2-3 लड़कियों की तस्वीरे भी दिखाईं। जिससे उन्हें विश्वास हो गया और उन्होंने शादी के लिए हामी भर दी।

लड़के वालों से मांगे 1.11 लाख रुपये

पप्पू चौहान की दिखाई हुई लड़कियों में सुनील को एक लड़की पसंद आ गई। 5 फरवरी को उन्हें लड़की दिखाने लिए वह कुरुक्षेत्र लेकर गया। जहां लड़की देखने के बाद शादी को लेकर पूरी बातचीत हुई। पप्पू चौहाने ने शादी कराने के एवज में 1.11 लाख रुपये की मांग की। उसने बताया कि लड़की पक्ष गरीब है और इन पैसों से लड़की पक्ष का खर्चा पूरा किया जा सकेगा।

दुल्हन के मायके जाने के बाद नहीं हुई संपर्क

सुनील ने 8 फरवरी को पानीपत के राधे श्याम मंदिर में शादी कर ली। वर पक्ष ने 9 फरवरी को गोकुल गार्डन में रिशेप्शन भी किया। जिसमें करीब 250 लोग शामिल हुए। 14 फरवरी को दुल्हन का भाई उसे मायके ले जाने के लिए शाम 5 बजे आया और उसे लेकर चला गया। लेकिन इसके बाद दुल्हन या उसके परिवार जनों से कोई संपर्क नहीं हो सका। जिसके बाद परिवार जनों को शादी के नाम पर हुई धोखाधड़ी का एहसास हुआ और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article