गुरुग्राम

Gurugram Accident: रॉन्ग साइड कार ने ली बाइक सवार की जान, आरोपी की जमानत से लोगों में गुस्सा; पुलिस की लीपापोती

गुरुग्राम में रॉन्ग साइड से आ रही महिद्रा 3XO कार की टक्कर से अक्षत गर्ग नाम के एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। आरोपी को जमानत पर रिहा करने से लोगों में कापी गुस्सा है। इस बीच गुरुग्राम पुलिस यह कहकर मामले में लीपापोती कर रही है कि आरोपी ने शॉर्टकट के चक्कर में रॉन्ग साइड लिया था।

Image

गुरुग्राम का सड़क हादसा

Photo : Twitter

दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में हुए एक रोड एक्सीडेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना रविवार 15 सितंबर की रात की है। अक्षत गर्ग नाम का 23 साल का एक बाइकर रविवार रात को अपनी बाइक पर सवार था। तभी तेज रफ्तार बाइक रॉन्ग साइड से आ रही एक महिंद्रा 3XO (Mahindra 3XO) से टकरा गई। इस हादसे में अक्षत गर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। अक्षत गर्ग के दोस्त प्रद्युम्न का कहना है कि कार ड्राइवर कुलदीप ठाकुर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए रॉन्ग साइड कार चला रहा था और उसकी स्पीड भी ज्यादा थी।

जिस महिंद्रा 3XO ने अक्षत गर्ग की बाइक को टक्कर मारी उस पर भाजपा का झंडा लगा हुआ था। पुलिस ने इस मामले में कार के ड्राइवर कुलदीप ठाकुर को गिरफ्तार भी कर लिया, लेकिन उसे उसी दिन जमानत पर रिहा कर दिया गया। इसको लेकर स्थानीय लोगों में बड़ा गुस्सा है और लोग इस मामले में अक्षत गर्ग के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर हमारे सहयोगी न्यूज चैनल TimesNow ने बड़ी स्टोरी की है। देखें TimesNow का वीडियो -

'पुलिस मौके पर नहीं पहंची'

इस मामले में TimesNow ने अक्षत के दोस्त प्रद्युम्न से बाद की। प्रद्युम्न वही शख्स हैं जिनके हेल्मेट में लगे कैमरे में अक्षत की बाइक राइडिंग का वीडियो वीडियो रिकॉर्ड हुआ है। यह वीडियो अब वायरल हो चुका है, जिसमें अक्षत का घातक एक्सीडेंट हुआ। प्रद्युम्न ने बताया कि सड़क पर एक ब्लाइंड स्पॉट था, जहां पर उनके दोस्त को रॉन्ग साइड से आ रही कार नहीं दिखी। उन्होंने बताया कि मौके पर पुलिस नहीं पहुंची, वह तुरंत अक्षत को लेकर अस्पताल गए और बाद में उन्होंने पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज करवाई।

प्रद्युम्न ने बताया कि एक्सीडेंट के बाद दो लोग गाड़ी से बाहर आए। उन्होंने स्वयं उन लोगों से कहा कि आप लोग रॉन्ग साइड गाड़ी चला रहे हैं। हालांकि, उन्होंने बताया कि उनकी कार सवार लोगों से ज्यादा बात नहीं हुई, क्योंकि उस समय उनका ध्यान अपने दोस्त पर था। प्रद्युम्न का कहना है कि उन लोगों को सजा मिलनी चाहिए।

पुलिस की लीपापोती

इस बीच गुरुग्राम पुलिस की तरफ से मामले में लीपापोती की कोशिश भी हो रही है। गुरुग्राम के पुलिसकर्मी का कहना है कि आरोपी कुलदीप ठाकुर बिहार का रहने वाला है और शॉर्टकट के चक्कर में रॉन्ग साइड आया था। पुलिसकर्मी बताया कि अभी तक की जांच में नहीं पाया गया है कि कार सवार ने शराब पी हुई थी। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि कार में दो लोग सवार थे।
Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article