गजब है भाई! ATM को नहीं हुआ नुकसान तो कैसे 10 लाख चोरी कर ले गया शातिर

गुरुग्राम में एटीएम को बिना नुकसान पहुंचाए शातिर ने 10 लाख रुपये से अधिक की चोरी कर ली। सवाल उठता है कि आखिर कैसे शातिर ने चोरी करने के लिए मशीन की सुरक्षा प्रणाली को कैसे हैक कर लिया था?

गुरुग्राम : दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम को बिना नुकसान पहुंचाए पिछले महीने 10 लाख रुपये से अधिक की नकदी चोरी की गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि चोरों ने एटीएम बूथ की वीडियो रिकॉर्डिंग प्रणाली को कथित तौर पर निष्क्रिय कर दिया और ऐसा संदेह है कि उन्होंने चोरी करने के लिए मशीन की सुरक्षा प्रणाली को हैक कर लिया था।

ATM BANK

(सांकेतिक फोटो)

शिकायतकर्ता गौरव कुमार बैसला के अनुसार, यह घटना 30 अप्रैल की रात को ‘रिको ऑटो इंडस्ट्रीज’ के पास एक्सिस बैंक के एटीएम में हुई। बैसला, ‘हिताची पेमेंट सर्विसेज’ के कर्मचारी हैं और यह कंपनी विभिन्न बैंकों के एटीएम का रखरखाव करने का काम करती है। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने 10 लाख रुपये से अधिक की रकम कथित तौर पर लूट ली और एटीएम बूथ से डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर), बैटरी, हार्ड डिस्क, पीसी कोर और चेस्ट लॉक भी चुरा लिया।

End of Feed