Gurugram Hit and Run Case: आरोपी कल्याण बैसला राजस्थान के दौसा से गिरफ्तार

Gurugram Hit and Run Case: गुरुग्राम में रविवार को एक महिला बाइकर को टक्कर मारने के बाद फरार हुए आरोपी कल्याण बैसला को राजस्थान के दौसा से गिरफ्तार कर लिया गया है।

Gurugram Hit and Run Case: दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख शहर गुरुग्राम में एक महिला बाइकर को टक्कर मारकर भागने (Hit and Run) मामले में आरोपी कल्याण बैसला को राजस्थान के दौसा से गिरफ्तार कर लिया गया है।

Gurugram bike hit and run

गुरुग्राम हिट एंड रन मामले में आरोपी हिरासत में

आरोपी की तलाश में गुरुग्राम पुलिस की एक टीम राजस्थान पहुंची थी। फिलहाल आरोपी को दौसा से गुरुग्राम लेकर आया जाएगा। इससे पहले गुरुग्राम पुलिस ने गोल्फ कोर्स रोड पर हिट एंड रन के वायरल वीडियो के आधार पर स्वत: संज्ञान लेते हुए कल यानी सोमवार को सेक्टर 56 थाने में एक FIR दर्ज की गई थी।

End of Feed