गुरुग्राम द्वारका एक्सप्रेसवे पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, कार के आर-पार हुआ सरिया; मौके पर ड्राइवर की मौत

Gurugram News: गुरुग्राम द्वारका एक्सप्रेसवे पर आज दोपहर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। ओवरटेक लाइन में चल रहे लोडिंग ई-रिक्शा से कैब की टक्कर हो गई, जिसमें कैब चालक के शरीर के आर-पार सरिया निकल गया।

Gurugram Accident: दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेसवे पर आज दोपहर एक बेहद खौफनाक और दिल दहला देने वाला कहर देखने को मिला। एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार कैब और लोडिंग ई-रिक्शा के बीच ऐसी टक्कर हुई कि कैब चालक की मौके पर ही बेहद दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल ई-रिक्शा पर सरिया लदा हुआ था, जो हादसे के समय कैब चालक के शरीर के आर-पार निकल गया, जिससे उसकी जान चली गई।

Gurugram Accident

हादसे में कार के पार हो गया सरिया

मिली जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा आज शुक्रवार दोपहर को उस समय हुआ जब कैब गुरुग्राम से दिल्ली की ओर जा रही थी। इसी दौरान द्वारका एक्सप्रेसवे पर ओवरटेक लाइन में आगे चल रहे एक लोडिंग ई-रिक्शा से पीछे से आ रही तेज रफ्तार कैब की जोरदार भिड़ंत हो गई।

End of Feed