गुजरात की झांकी ने रचा इतिहास, लगातार चौथे साल जीता ‘पॉपुलर चॉइस अवॉर्ड’

77वें गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर निकली झांकियों में जनता ने गुजरात की झांकी को खूब पसंद किया। पॉपुलर चॉइस अवॉर्ड श्रेणी में लगातार चौथे साल गुजरात की झांकी को पहला स्थान हासिल हुआ।

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में कर्तव्यपथ पर आयोजित राष्ट्रीय परेड में गुजरात के ‘स्वतंत्रता का मंत्र: वंदेमातरम्’ थीम आधारित झांकी ने दर्शकों के बीच विशेष आकर्षण और उत्सुकता पैदा की। गुजरात की इस झांकी ने गणतंत्र दिवस परेड में ‘पॉपुलर चॉइस अवॉर्ड’ श्रेणी में लगातार चौथे साल पहला स्थान हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।

Gujarat Tableau.

गणतंत्र दिवस परेड मेंं गुजरात की झांकी को लोगों ने किया खूब पसंद

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सूचना आयुक्त कार्यालय द्वारा तैयार किए गए गुजरात की झांकी की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राष्ट्र भक्ति के साथ राज्य के स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को प्रभावी रूप से उजागर करने के कारण गुजरात की झांकी को जनता का व्यापक समर्थन और सराहना मिली है।

End of Feed