Gujarat: हादसों के नाम रहा दशहरे का दिन, एक्सप्रेसवे पर टेंपो-कार की भिड़ंत और SG हाईवे पर पेड़ से टकराई गाड़ी, कुल 6 लोगों की मौत

गुजरात में मंगलवार को दो भीषण सड़क हादसे हुए। भरूच में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर PSI समेत तीन की मौत हुई, वहीं गांधीनगर के SG हाईवे पर गरबा खेलकर लौट रहे 3 युवाओं ने जान गंवाई।

गुजरात में मंगलवार को दो अलग-अलग भीषण सड़क हादसों में एक पुलिस अधिकारी (PSI) समेत छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पहली घटना भरूच के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुई, जहां तीन दोस्तों की जान चली गई। वहीं दूसरी दुर्घटना गांधीनगर के एसजी (SG) हाईवे पर अडालज के पास हुई, जहां रात भर गरबा खेलने के बाद घर लौट रहे युवाओं की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

gujarat accident

गुजरात में दो दर्दनाक हादसे

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे: PSI समेत 3 दोस्तों की मौत, टेंपो चालक फरार

गुजरात के भरूच के पास मनुबर गांव में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार कार और टेंपो के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार आगे चल रहे टेंपो से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतकों की पहचान यश पटेल (उम्र 27 वर्ष), वडोदरा निवासी और पुलिस सब-इंस्पेक्टर (PSI)। पार्थ पटेल (उम्र 27 वर्ष), निवासी मेहसाणा और असफाक मोमिन (उम्र 28 वर्ष) के तौर पर हुई है।

End of Feed