रतनमहाल के घने जंगल में प्राचीन बाबादेव मंदिर पहुंचे CM भूपेंद्र पटेल, जमीन पर बैठकर आदिवासियों से की बात

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अपने दाहोद दौरे के दूसरे दिन रतनमहाल जंगल स्थित प्राचीन बाबादेव मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने आदिवासी ग्रामीणों से बातचीत भी की।

गुजरात के CM Bhupendra Patel अपनी दाहोद जिले की तीन दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन धानपुर तालुका के रतनमहाल जंगल पहुंचे। यहां उन्होंने भुवेरो गांव में स्थित प्राचीन बाबादेव स्थल पर दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आदिवासी ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठकर बातचीत की और उनकी स्थानीय समस्याओं एवं मुद्दों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने सखी मंडल की महिलाओं की ओर से लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण भी किया।

CM Bhupendra Patel Dahod

मुख्यमंत्री ने सखी मंडल की महिलाओं के स्टॉल का निरीक्षण भी किया

रतनमहाल के घने जंगलों के बीच स्थित बाबादेव का यह स्थान आदिवासी समाज की धार्मिक आस्था, लोकपरंपरा और संस्कृति से जुड़ा हुआ है। यहां वर्षों से स्थानीय आदिवासी समुदाय के लोग पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान मंदिर के पुजारी सोमाभाई डामोर ने विधि-विधान से पूजा करवाई और उन्हें बाबादेव की लोकआस्था में विशेष महत्ता के बारे में भी जानकारी दी।

End of Feed