Delhi News : जीटीबी एन्क्लेव में भरभराकर गिरी मकान की छत, एक की मौत, कई घायल; पुराने मकान में चल रही थी बेकरी

दिल्ली के ताहिरपुर इलाके में मरम्मत कार्य के दौरान मंगलवार को एक बेकरी की छत ढह जाने से 45 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान सतीश के रूप में हुई है, जो ताहिरपुर गांव में एक मकान से बेकरी चलाता था

दिल्ली : दिल्ली के जीटीबी एन्क्लेव थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम एक पुराने मकान के गार्डर और पटिए अचानक भरभराकर गिर गए। हादसे के समय मकान के अंदर मौजूद चार युवक मलबे में दब गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, जिस मकान में हादसा हुआ, वह काफी पुराना बताया जा रहा है। मकान में बेकरी का काम चल रहा था। इसी दौरान मकान के गार्डर और पटिए अचानक गिर गए और अंदर मौजूद चार युवक मलबे की चपेट में आ गए।

GTB Enclave Roof Collapse

जीटीबी एन्क्लेव में भरभराकर गिरी मकान की छत

अधिकारियों ने बताया कि घटना अपराह्न करीब 3:30 बजे हुई। उन्होंने बताया कि बेकरी की छत पर निर्माण कार्य चल रहा था और बेकरी मालिक सतीश तथा महेंद्र (51) एवं पप्पू (30) नाम के दो मजदूर बेकरी के अंदर मौजूद थे, तभी अचानक छत ढह गई।अधिकारियों ने बताया कि छत ढहने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस व अग्निशमन सेवा की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाल लिया और उन्हें राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा अधिकारी ने बेकरी मालिक सतीश को मृत घोषित कर दिया, जबकि महेंद्र और पप्पू का का इलाज जारी है। पप्पू की हालत गंभीर बताई जा रही है।

End of Feed