गांधीनगर: हिंदू नाम से लाइसेंस लेकर विशेष समुदाय के लोगों की ओर से होटल संचालित का खुलासा हुआ है। लिहाजा, मुस्लिमों के चलाने के खुलासे पर गुजरात सरकार ने बड़ी कार्रवाई का फैसला लिया है। गुजरात सरकार के परिवहन विभाग ने इस तरह के करीब 27 होटलों के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। इसके अलावा इन होटलों पर गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (GSRTC) की बसें का ठहराव नहीं होगा। इस खुलासे से पहले इन होटलों पर जीएसआरटीसी की बसें रुकती थीं, क्योंकि इन होटल को संचालकों ने हिंदू नाम का हवाला देकर लाइसेंस लिए थे। गुजरात सरकार ने इन सभी होटलों के नामों की सूची भी जारी कर दी है।
गुजरात स्टेट ट्रांसपोर्ट ने जारी की लिस्ट
हिंदू नाम से लिया लाइसेंस
एनबीटी के मुताबिक, परिवहन विभाग की जांच में खुलासा हुआ है। बताया गया है कि पिछले एक वर्ष में जीएसआरटीसी (Gujarat State Road Transport Corporation) से हिंदू नाम का उल्लेख करके जीएसआरटीसी से होटलों ने खुद को अटैच करके लाइसेंस प्राप्त किए थे, लेकिन मौके पर इनका संचालन मुस्लिम समाज के लोगों की ओर से किया जा रहा था। जीएसआरटीसी की तरफ से ऐसे होटलों की सूची भी जारी की गई है।
हर्ष संघवी ने लिया बड़ा फैसला
आपको बता दें कि गुजरात में परिवहन विभाग की जिम्मेदारी हर्ष संघवी संभाल रहे हैं। हर्ष संघवी राज्य के गृह राज्य मंत्री के साथ खेलकूद मंत्री भी हैं। हर्ष संघवी पहले भी बतौर गृह मंत्री लव जिहाद के खिलाफ कड़ी संदेश दे चुके हैं। वह पहचान छुपाकर धोखा देने वालों पर सख्त रवैया करते आए हैं। अब उनके आधीन आने वाले विभाग ने 27 होटलों पर गाज गिरा दी है। परिवहन विभाग के नियम के अनुसार राज्य में जीएसआरटीसी की बसें उन्हीं होटल पर रुकती हैं जो निगम से लाइसेंस प्राप्त हैं।उन्हें ऐसे होटलों के होने की जानकारी मिली थी। चूंकि, राज्य परिवहन की बसें इन सभी होटलों पर यात्रियों के नाश्ता पानी समेत अन्य सुविधाएं लेने के लिए ठहरती हैं। ड्राइवर भी ऐसे होटलों में गाड़ियां रोकते थे, जहां सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हों, इसके बाद ये खुलासा हुआ है।
पिछले एक वर्ष में GSRTC द्वारा हिंदू नाम के तहत और कुछ मामलों में मालिक के हिंदू नाम का उपयोग करके जीएसआरटीसी से लाइसेंस प्राप्त होटलों सूची की जारी की है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
