शहर

Muzaffarnagar News : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दो सगी बहन नेशनल खिलाड़ी की मौत-Video

Muzaffarnagar Two National Player Sisters Died: घटना फुगाना मुजफ्फरनगर के थाना क्षेत्र के सांगड़ी गांव की है जहां 17 वर्षीय मनीषा गोस्वामी और 16 वर्षीय काजल गोस्वामी दोनों सगी बहनों के बीच 17 जनवरी की रात मोबाइल को लेकर विवाद हुआ था।

KEY HIGHLIGHTS
  1. मनीषा और काजल दोनों नेशनल लेवल की कबड्डी की खिलाड़ी थीं
  2. दोनों बहनें परिवार संग रात में सोई तो थीं लेकिन सुबह उठ नहीं सकीं
  3. चर्चा है कि दोनों बहनों ने मोबाइल के विवाद को लेकर किसी नशीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या की है

Muzaffarnagar Two National Player Sisters Died: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक सनसनीखेज मामला सामना आया है जिसमें मोबाइल के विवाद में कबड्डी की नेशनल लेवल की खिलाड़ी दो सगी बहनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। बताया जा रहा है की घटना 17 जनवरी को उस समय की है जब दोनों बहने परिवार संग रात में सोई तो थी लेकिन सुबह उठ नहीं सकी। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को बगैर सूचना दिए दोनों बहनों का अंतिम संस्कार कर दिया था लेकिन यह मामला अब हाल ही में जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस भी इस मामले को लेकर हरकत में आई और आनन फानन में मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई। इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा है कि दोनों बहनों ने मोबाइल के विवाद को लेकर किसी नशीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या की है।

घटना फुगाना थाना क्षेत्र के सांगड़ी गांव की है जहां 17 वर्षीय मनीषा गोस्वामी और 16 वर्षीय काजल गोस्वामी दोनों सगी बहनों के बीच 17 जनवरी की रात मोबाइल को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद दोनों बहनें रात के समय अपने परिजनों के साथ सो गई थी लेकिन सुबह जब उन्हें जगाया गया तो वह अपने बिस्तर में मृत पाई गई थी। जिस पर परिजनों ने इस मामले की पुलिस को सूचना दिए बगैर दोनों बहनों का 18 जनवरी को अंतिम संस्कार कर दिया था लेकिन यह मामला सोशल मीडिया पर ऐसा वायरल हुआ कि पुलिस को इस मामले में अब अपनी जांच शुरू करनी पड़ी।

इन बहनों को उनके माता-पिता नया मोबाइल नहीं दिला सके थे

आपको बता दे की मनीषा और काजल दोनों नेशनल लेवल की कबड्डी की खिलाड़ी थीं। लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते इन बहनों को उनके माता-पिता नया मोबाइल नहीं दिला सके थे। मृतक इन बहनों की मां रूपेश गोस्वामी की मानें तो 17 तारीख को मोबाइल ना मिलने पर विवाद हुआ था। जिसके बाद अगले दिन यह दोनों बहने अपने बिस्तर में मृत पाई गई थी गांव में चर्चा है कि इन दोनों बहनों ने किसी नशीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या की है जिसके चलते पुलिस अब इस मामले को लेकर गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

इस मामले की जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल ने बताया कि अवगत कराना है कि थाना फुगाना पर सूचना प्राप्त हुई की ग्राम गढ़मलपुर सागड़ी में शौकीन पुत्र सीता द्वारा अपनी दो बेटियों का दाह संस्कार बिना पुलिस को बताए इसमें कर दिया गया ऐसी सूचना थाना फुगाना पर प्राप्त हुई है इसमें किसी अनहोनी की आशंका भी जताई जा रही है इसमें एसओ फुगाना और उनकी टीम मौके पर गांव में गईं और इस मामले की संपूर्ण जांच की जा रही है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article