ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे 88% पूरा, अगस्त से मिलेगा यूपी-बिहार को नया हाईस्पीड कनेक्शन, डेढ़ घंटे में तय होगी यात्रा

गाजीपुर के हृदयपुर से बलिया होते हुए मांझी तक बन रहा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे तेजी से आकार ले रहा है और इसका लगभग 88 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इस एक्सप्रेस-वे के तैयार होने के बाद यूपी-बिहार के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी और गाजीपुर से छपरा की दूरी महज डेढ़ घंटे में तय की जा सकेगी।

Greenfield Expressway Update: गाजीपुर के हृदयपुर से बलिया होते हुए मांझी तक बनाए जा रहे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का करीब 88 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। पहले इसे मई के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन अब इसकी समयसीमा बढ़ाकर अगस्त कर दी गई है। करीब 5311 करोड़ रुपये की इस परियोजना को चार हिस्सों (पैकेज) में बांटकर काम किया जा रहा है। पहले पैकेज में हृदयपुर से शाहपुर तक का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। वहीं दूसरे पैकेज, जो शाहपुर से पिंडारी तक है, में कुछ स्थानों पर अभी बिजली की लाइनों को शिफ्ट किया जाना बाकी है। इसके अलावा तीसरे पैकेज में पिंडारी से रिविलगंज बाइपास तक कई जगहों पर अभी मिट्टी भराई का काम चल रहा है, जिसके पूरा होने के बाद आगे का निर्माण तेज किया जाएगा।

Greenfield Expressway Nears Completion (Symbolic Photo)

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को लेकर बड़ा अपडेट (प्रतीकात्मक फोटो)

तीनों पैकेजों की कुल लंबाई है इतनी

इन तीनों पैकेजों की कुल लंबाई लगभग 117.120 किलोमीटर निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त चौथे पैकेज के अंतर्गत 17.27 किलोमीटर लंबा बक्सर स्पर मार्ग भी बनाया जा रहा है। इस हिस्से में करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन के पास करीब 205 मीटर लंबा रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) प्रस्तावित है, जिसका निर्माण कार्य एनएचएआई अधिकारियों के अनुसार शुरू हो चुका है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पार करने के बाद बिहार जाने वाले वाहन भरौली-बक्सर मार्ग के जरिए आसानी से आवागमन कर सकेंगे। साथ ही इस पूरे प्रोजेक्ट के तहत कुल पांच ओवरब्रिज और 12 छोटे पुलों का निर्माण किया जा चुका है।

End of Feed