YEIDA ने रेजिडेंशियल प्लॉट के लिए ड्रॉ की डेट आगे बढ़ाई, जानिए अब कब निकलेगी लॉटरी

यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी की रेजिडेंशियल प्लॉट स्कीम के तहत आप 23 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। खबर है कि अथॉरिटी ने लकी ड्रॉ की डेट को 20 सितंबर से आगे बढ़ाकर 10 अक्टूबर कर दिया है। यानी अब आपको 10 अक्टूबर को पता चलेगा कि आप लकी ड्रॉ में सफल रहे या नहीं।

ग्रेटर नोएडा में अपने सपनों के घर के लिए अगर आपने भी यीडा का प्लॉट बुक किया है तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) ने हाल ही में रेजिडेंशियल प्लॉट की योजना लॉन्च की थी। इस योजना के तहत प्लॉट बुक करने की अंतिम तारीख को आगे बढ़ाकर यीडा 23 अगस्त कर चुका है। अब खबर है कि ड्रॉ की तारीख को भी आगे बढ़ा दिया गया है। चलिए जानते हैं पूरी खबर -

YEIDA plot draw date

यमुना अथॉरिटी की आवासीय भूखंड योजना

Yamuna Expressway Industrial Development Authority यानी यीडा ने आवासीय प्लॉट योजना के लिए ड्रॉ की डेट आगे बढ़ाकर 10 अक्टूबर कर दी है। जब यह प्लॉट योजना लॉन्च की गई थी, उस समय ड्रॉ की तारीख 20 सितंबर तय की गई थी। अगर आपने अभी तक अपना प्लॉट बुक नहीं किया है और करने के इच्छुक हैं तो आपके पास 23 अगस्त तक का समय है। 23 अगस्त तक आप अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

End of Feed