Greater Noida News: जेवर में बन रहे अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास हजारों लोगों को फ्लैट खरीदने का मौका मिलने जा रहा है। यमुना अथॉरिटी ने तीन हाउसिंग सोसाइटी बसाने के लिए स्कीम लॉन्च की है। इस योजना के तहत प्राधिकरण 1,50,000 वर्गमीटर जमीन का आवंटन करने जा रहा है।
यमुना प्राधिकरण ने जेवर एयरपोर्ट के पास तीन हाउसिंग सोसाइटी बसाने की योजना लॉन्च की (फाइल फोटो)
बता दें कि, प्राधिकरण को कम से कम 480 करोड़ रुपए की आय होने की उम्मीद भी है। इस स्कीम के तहत शुक्रवार यानी आज 10 मार्च से 10 अप्रैल तक आवेदन किया जा सकता है। हाउसिंग सोसाइटी बसाने के लिए जमीन का आवंटन बोली के आधार पर करने का प्लान है। मतलब, जमीन की नीलामी कराई जाएगी। जो बिल्डर सबसे बड़ी बोली लगाएगा, उसको सौंप दी जाएगी।
