पार्टी करने वालों को तो पार्टी का बहाना चाहिए। अगर आप ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहते हैं तो आपके लिए वह बहाना और मौका जल्द आने वाला है। जी हां, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में वर्ल्ड फेमस नाइट क्लब जल्द ही खुलने वाला है। इस क्लब में सिर्फ ग्रेटर नोएडा वेस्ट ही नहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली और आसपास के लोग भी पार्टी करने पहुंचेंगे। NCR के इलाके में नाइट लाइफ एंज्वाय करने वालों के लिए इससे अच्छी खबर और क्या हो सकती है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मशहूर सनबर्न नाइट क्लब खुलने वाला है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक मूर्ति के पास साया ग्रुप के प्रोजेक्ट साया साउथ X (Saya South X)) में सनबर्न नाइट क्लब खुलने जा रहा है। बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में सनबर्न का यह पहला क्लब होगा। एक और बड़ी बात आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गोवा के सबसे बड़े म्यूजिक फेस्टिवल का आयोजन भी यही क्लब करता है।
