सुबह-सुबह पहुंच जाएं पासपोर्ट दफ्तर, बिना अप्वाइंटमेंट के होगा काम; वाक इन सुविधा का फायदा लेकर कहेंगे थैक्यू

पासपोर्ट से जुड़ा आपका कोई काम है तो आपके लिए खुशखबरी है। अब आप 6 मार्च 2025 तक क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में जाकर अपना वह काम आसानी से करवा सकते हैं। इसके लिए आपको किसी तरह की अप्वाइंटमेंट लेने की आवश्यकता नहीं है। इस सुविधा का लाभ पश्चिमी ुत्तर प्रदेश के 13 जिले के आवेदन ले सकते हैं।

क्या आपको अपना पासपोर्ट बनवाना है? क्या पासपोर्ट से संबंधित कुछ अन्य काम है? क्या आपको ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट नहीं मिला है? तो चिंता किस बात की सुबह-सुबह क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पहुंच जाएं और आपकी हर समस्या का समाधान वहीं हो जाएगा। जी हां, आपको अप्वाइंटमेंट लेने की भी जरूरत नहीं है। यह सुविधा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 13 जिलों में आज यानी गुरुवार 27 फरवरी से शुरू हुई है, जो 6 मार्च 2025 तक चलेगी।

Passport office

पासपोर्ट ऑफिस

आवेदकों को मिल रही वॉक इन सुविधा

गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 13 जिले के आवेदकों को यह वॉक इन सुविधा मिलेगी।आवेदक सुबह गाजियाबाद क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यलय पहुंचकर टोकन ले सकते हैं और अपनी समस्या का समाधान करवा सकते हैं। क्षेत्रीय पासपोर्ट दफ्तर में यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

End of Feed