ग्रेटर नोएडा

21 साल का कॉन्ट्रैक्ट किलर, रुपये लेकर शख्स को मारी थी ताबड़तोड़ गोलियां; पुलिस को चकमा देने से पहले...

यूपी के ग्रेटर नोएडा में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी रुपये लेकर मर्डर करने का कॉन्ट्रैक्ट लेता था।

Image

(सांकेतिक फोटो)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

ग्रेटर नोएडा: थाना इकोटेक 3 पुलिस ने 21 फरवरी को डी पार्क कट के पास एक व्यक्ति की हत्या के वांछित कॉन्ट्रैक्ट किलर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। आरोपी की पहचान विनय भाटी के रूप में हुई है, जो गौतमबुद्धनगर जिले के सूरजपुर थाना क्षेत्र के पाली गांव का निवासी है। उसकी उम्र लगभग 21 वर्ष है। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल, मृतक का मोबाइल, एक अन्य मोबाइल, कॉन्ट्रैक्ट में मिले 10,000 रुपये, मृतक का मेट्रो कार्ड और पहचान पत्र बरामद किए हैं।

व्यक्ति को मारी थी गोली

पुलिस के मुताबिक, 21 फरवरी को थाना इकोटेक 3 क्षेत्र के डी पार्क कट के पास मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात आरोपियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना को लेकर थाना इकोटेक 3 में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मामले के शीघ्र खुलासे के लिए टीमों का गठन किया था। पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और सर्विलांस के माध्यम से जानकारी मिलने पर बुधवार को आरोपी विनय भाटी को 130 मीटर रोड पर खोदना खुर्द जाने वाले रास्ते के पास गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए आरोपी के पास से घटना में बाइक समेत अन्य सामान बरामद किए गए। इस मामले में आरोपी का दूसरा साथी 25 फरवरी को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हो चुका था। आरोपियों ने कांट्रैक्ट किलर के रूप में पैसे लेकर मृतक पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थी और फरार हो गए थे।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें