Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा से धनौल्टी घूमने का प्लान बनाया जा सकता है। धनौल्टी उत्तराखंड का हिल स्टेशन है। इस हिल स्टेशन पर आने के बाद लोगों को एक अलग ही शांति महसूस होती है। शहर के शोर-शराबे से दूर अक्सर लोग यहां घूमने के लिए आते हैं। अगर आप भी प्रकृति के बीच में कुछ अच्छा समय बिताना चाहते हैं, तो इस जगह पर घूमने की प्लानिंग शुरू कर दें। ग्रेटर नोएडा से 300 किमी की दूरी पर स्थित धनौल्टी जाने में निजी वाहन से छह से साढ़े छह घंटे लगते हैं।
ग्रेटर नोएडा से छह से साढ़े छह घंटे की दूरी पर स्थित उत्तराखंड का धनौल्टी है घूमने के लिए शानदार हिल स्टेशन (फाइल फोटो)
धनौल्टी का दशावतार मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित एक भव्य मंदिर है, जिसका निर्माण गुप्त साम्राज्य के दौरान हुआ था। मध्यकालीन युग में बना ये तीर्थ स्थल अपनी शानदार वास्तुकला से लोगों को आकर्षित करता रहता है। दशावतार मंदिर धनौल्टी में घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय स्थानों में से एक माना जाता है।
