UP Weather Updates: यूपी में बदला मौसम का मिजाज, कोहरे की चादर में ढका ग्रेटर नोएडा; वाहनों की रफ्तार थमी

UP Weather Updates: यूपी में मौसम ने अपना मिजाज बदला है। बुधवार सुबह ग्रेटर नोएडा पूरी तरह से कोहरे की चादर में ढका हुआ नजर आया, जिस वजह से वाहनों की रफ्तार थम गई। आईएमडी ने बताया कि आने वाले दिनों में प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ने की संभावना है।

UP Weather Updates: उत्तर प्रदेश में नवंबर के महीने में मौसम में धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने आगामी 2-3 दिनों के लिए यूपी के तराई क्षेत्रों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। तापमान में गिरावट के साथ दिन और रात दोनों समय ठंड बढ़ने की उम्मीद है।

greater noida fog

ग्रेटर नोएडा में कोहरा।

कोहरे से ढका ग्रेटर नोएडा

इसके अलावा नोएडा और दिल्ली-एनसीआर के आसपास के इलाके घने कोहरे की चपेट में हैं। कोहरे की वजह से दृश्यता लगभग शून्य हो गई है, जिससे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है और यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। ग्रेटर नोएडा में तो हालात और भी खराब हैं। यहां कोहरे की वजह से कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। एनएच-91 समेत कई प्रमुख सड़कों पर वाहनों की रफ्तार कम हो गई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और धीमी गति से वाहन चलाने की अपील की है।

End of Feed