UPITS 2025 का चौथा दिन: कौशल विकास, खादी और युवा उद्यमिता रहे केंद्र में, आज समापन की तैयारी

उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS 2025) का चौथा दिन रोजगार, कौशल विकास और स्वदेशी उत्पादों के संवर्द्धन के लिए समर्पित रहा। 1 लाख, 34 हजार से ज्यादा दर्शकों ने रविवार 28 सितंबर को इसमें हिस्सा लिया। पैनल डिस्कशन, पीएम विकसित भारत रोजगार योजना, पुरस्कार समारोह और युवा कॉन्क्लेव ने मेले को नवाचार और परंपरा का संगम बनाया।

रविवार 28 सितंबर को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS 2025) का चौथा दिन था। चौथा दिन रोजगार सृजन, कौशल विकास और स्वदेशी वस्त्रों के संवर्द्धन को समर्पित रहा। रविवार को कुल 1,34,938 दर्शक पहुंचे, जिनमें 36,307 बी2बी और 98,631 बी2सी विजिटर्स शामिल थे। पहले चार दिनों में अब तक 4,00,467 लोग मेले का हिस्सा बन चुके हैं। दिनभर चले सेमिनार, पैनल डिस्कशन, पुरस्कार समारोह और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने इस मंच को नवाचार और परंपरा का संगम बना दिया है।

UPITS 2025 Day 4.

UPITS 2025 के चौथे दिन उमड़ी भीड़

खादी पर विशेष संबोधन

रविवार को दिन की शुरुआत कैबिनेट मंत्री राकेश सचान के संबोधन से हुई। उन्होंने कहा, 'खादी सिर्फ कपड़ा नहीं, बल्कि हमारे राष्ट्र का गौरव और आत्मनिर्भरता का प्रतीक भी है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में यूपी खादी को टिकाऊ और फैशनेबल वस्त्र के रूप में पुनर्परिभाषित कर रहा है।' उन्होंने ODOP और एमएसएमई नीतियों को कारीगरों और उद्यमियों के लिए सहारा बताया।

End of Feed