ग्रेटर नोएडा

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में ट्रेनी डॉक्टर ने की आत्महत्या, 21वीं मंजिल से लगाई छलांग

ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र के गौर सिटी 14 एवेन्यू में 30 वर्षीय ट्रेनी डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली। डॉक्टर ने 21वीं मंजिल से छलांग लगाई। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

Image

ट्रेनी डॉक्टर ने की आत्महत्या

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में बहुमंजिला इमारत से कूदकर ट्रेनी डॉक्टर ने आत्महत्या की। यह घटना थाना बिसरख क्षेत्र के गौर सिटी 14 एवेन्यू की है। जहां 29 वर्षीय डॉक्टर ने 21वीं मंजिल से छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि अभी तक आत्महत्या का कारण सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया मृत

मृतक की पहचान शिवा पुत्र राकेश कुमार शर्मा के तौर पर हुई है। शिवा ने 21 वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। वह ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में इंटर्नशिप कर रहा था। मृतक अपनी मां और बहन के साथ इसी फ्लैट में रहता था। आज दोपहर उसने फ्लैट की बालकनी में जाकर अचानक छलांग लगा दी। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने शिवा को मृत घोषित कर दिया गया।

नहीं मिला सुसाइड नोट

पुलिस ने बताया कि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक के परिजन भी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस ने बताया कि पंचायतनामा की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। इलाके में शांति व्यवस्था स्थापित है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article