ग्रेटर नोएडा

Greater Noida: निर्माणाधीन इमारत से गिरकर दो लोगों की मौत, मामला दर्ज

गौतमबुद्ध नगर में दो अलग-अलग निर्माणाधीन इमारतों से एक ही दिन गिरकर दो लोगों की मौत हो गई। पहला मामला नोएडा सेक्टर 20 का तो दूसरा रविवार को नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है-

Image

निर्माणाधीन इमारत से गिरकर दो लोगों की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

Greater Noida: गौतमबुद्ध नगर जिले से दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां अलग-अलग घटनाओं में निर्माणाधीन इमारतों से गिरकर तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पहला मामला रविवार को सेक्टर-20 थाना क्षेत्र के सेक्टर-27 की है. जहां एक तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत में काम करते समय एक श्रमिक नीचे जा गिरा। पुलिस ने बताया कि तक की पहचान निरंजन (40) के रूप में हुई है। दूसरी घटना रविवार को नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र की है जहां एक निर्माणाधीन इमारत में काम करते समय राजस्थान के झुंझुनू जिले का निवासी दिनेश (40) नीचे गिर गया।

दो अलग-अलग बिल्डिंग से गिरकर 2 लोगों की मौत

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि पहली घटना रविवार को सेक्टर-20 थाना क्षेत्र के सेक्टर-27 की है, जहां एक तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत में काम करते समय एक श्रमिक नीचे जा गिरा। उन्होंने बताया कि उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान निरंजन (40) के रूप में हुई है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

दूसरी घटना, रविवार को नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र की है जहां एक निर्माणाधीन इमारत में काम करते समय राजस्थान के झुंझुनू जिले का निवासी दिनेश (40) नीचे गिर गया। उन्होंने बताया कि उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रवक्ता ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article