दिल्ली

Delhi Traffic Advisory: अगले सात दिनों तक बंद रहेगा पांडव नगर फ्लाईओवर, NH-9 के बदले इस रूट का करें उपयोग

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के पांडव नगर फ्लाईओवर को अगले सात दिनों तक बंद कर दिया गया है, क्योंकि इस पर मरम्मत कार्य चल रहा है। इस वजह से लोगों को जाम की समस्या से दो-दो हाथ करना पड़ सकता है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इसको लेकर एडवाइजरी जारी की है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के पांडव नगर फ्लाईओवर पर मरम्मत कार्य चलने से इसे सात दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। इसका असर अब ट्रैफिक व्यवस्था पर दिख रहा है। इस वजह से एनएच-9 पर लंबा जाम लग गया है और लोगों को परेशानी हो रही है। फिलहाल इसका कोई समाधान नहीं है और अगले एक सप्ताह तक जाम की समस्या बनी रहेगी। इससे पहले रविवार शाम को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि फ्लाईओवर पर मरम्मत का कार्य होने से इसे सात दिनों तक के लिए बंद कर दिया गया है।

एनएच-9 का नहीं करें उपयोग

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि जब तक यहां मरम्मत कार्य चल रहा है। तब तक इस रास्ते से बचें, नहीं तो लंबा जाम का सामना करना पड़ सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे (एनएच-9) पर पांडव नगर फ्लाईओवर पर स्लैब पर सुधार का काम शुरू हुआ है, जो अगले सात दिनों तक चलेगा। इस वजह से इसे बंद कर दिया गया है।

इस रूट से करें यात्रा

बताया गया है कि दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे (एनएच-9) पर पांडव नगर फ्लाईओवर की बाईं लेन बंद रहेगी। इस दौरान इस रूट से यात्रा करने वालों को कहा गया है कि एनएच-9 के बदले एनएच-24 का उपयोग करें, क्योंकि इस दौरान गाजीपुर की ओर से सराय काले खां की तरफ जाने वाले एनएच-9 को बंद कर दिया गया है। इससे लोगों को परेशानी हो सकती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article