ग्रेटर नोएडा में लगेगा दिल्ली फेयर, कल से एक्सपो मार्ट के पास रास्तों में बदलाव, देखें ट्रैफिक एडवाइजरी

इंडिया एक्सपो मार्ट में बुधवार से शुरू हो रहे दिल्ली फेयर के आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने आवागमन को सुगम बनाने के ल‍िए डायवर्जन की नई व्‍यवस्‍था तैयार की है।

इंडिया एक्सपो मार्ट सेंटर में बुधवार से शुरू होने वाले दिल्‍ली फेयर के लिए ट्रैफिक पुल‍िस ने रूट डायवर्जन की एक योजना तैयार की है। इस फेयर में रोजाना लगभग सात हजार लोगों के आने की उम्मीद है। इस आयोजन को सही ढंग से संचालित करने और ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष प्रबंध किए हैं। रूट डायवर्जन के तहत, गलगोटिया कट से एक्सपो मार्ट गोल चक्कर होकर आईएफएस विला की ओर जाने वाले वाहनों को बड़ा गोल चक्कर और एलजी गोल चक्कर होते हुए 130 मीटर रोड से जाने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा, मेले में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए पार्किंग की भी विशेष व्यवस्था की गई है।

ग्रेटर नोएडा के रास्‍तों में बदलाव, जानें ट्रैफिक एडवाइजरी यहां

ग्रेटर नोएडा के रास्‍तों में बदलाव, जानें ट्रैफिक एडवाइजरी यहां

इस मेले का आयोजन व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है। दिल्ली फेयर के दौरान ट्रैफिक की सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने जनता से सहयोग की अपील की है। उन्होंने आने वाले लोगों और स्थानीय निवासियों से अनुरोध किया है कि वे ट्रैफिक संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देशों और प्रोटोकॉल का पालन करें। ट्रैफिक पुलिस का मानना है कि इन दिशा-निर्देशों का पालन करने से न स‍िर्फ ट्रैफिक जाम की समस्या को रोका जा सकेगा, बल्कि दुर्घटनाओं और असुविधाओं से भी बचा जा सकेगा।

End of Feed