ग्रेटर नोएडा

Greater Noida: कबाड़ियों से रंगदारी वसूलने वाले गैंग का भंडाफोड़, लेते थे किलो पर एक रुपये की रंगदारी, तीन आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में ठेकेदारों और कबाड़ियों से वसूली करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों के पास से दो तमंचे, कारतूस और बाइक बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक यह गैंग बाहरी कबाड़ियों को टारगेट करके रंगदारी वसूलता था। कई आरोपी फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर हैं, उनकी तलाश की जा रही है।

Image

ग्रेटर नोएडा में रंगदारी वसूलने वाले गैंग का भंडाफोड़

Photo : Times Now Digital

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा की कासना थाना पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को गिरफ्तार किया है, जो ठेकेदारों और कबाड़ियों से रंगदारी वसूलते थे। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। इनके पास से हथियार भी बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक,ये गिरोह कबाड़ियों से एक रुपए प्रति किलो की दर से रंगदारी वसूलते थे और विरोध करने पर मारपीट भी करते थे।

ग्रेटर नोएडा की कासना थाना पुलिस ने ठेकेदारों और कबाड़ियों से जबरन वसूली करने वाले एक गैंग का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से दो तमंचे, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

कासना थाना पुलिस ने रंगदारी वसूलने वाले गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सौरभ (21), ऋषभ भाटी (19) और सलमान (21) को खानपुर के साइट-5 के पास से एक बंद पड़ी कंपनी से गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस के अलावा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि यह गैंग ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के कबाड़ियों से प्रतिदिन गत्ता ले जाने की जानकारी इकट्ठा करता था। जब कोई कबाड़ी गत्ता तुलवाने के लिए धर्मकांटे पर पहुंचता, तो गैंग के सदस्य मौके पर पहुंचकर उससे एक रुपये प्रति किलो की दर से रंगदारी वसूलते थे। यहां तक कि रुपये नहीं देने पर आरोपी मारपीट करने और जान से मारने की धमकी भी देते थे।

पुलिस के मुताबिक, इस गैंग के टारगेट बाहरी कबाड़ी थे, जो आमतौर पर शिकायत करने से बचते हैं। इसका फायदा उठाकर आरोपी लंबे समय से अवैध वसूली कर रहे थे। रोजाना इस गैंग की कमाई करीब 60-70 हजार रुपए तक हो जाती थी।

पीड़ित की शिकायत पर इस मामले में कासना थाना में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके तहत तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए और कई फरार हो गए। फरार हुए आरोपी दीपक, कपिल, सागर, आकिब, अरविंद समेत अन्य की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के मुताबिक, ऋषभ भाटी कासना के लडपुरा, सौरभ दनकौर के दादुपुर और सलमान बुलंदशहर के शिकारपुर का रहने वाला है। इन तीनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस की कोशिश है कि घटना से जुड़ी अन्य जरूरी जानकारियां जुटाई जा सकें।

(इनपुट: आईएएनएस)

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article